Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Psychosomatic Disorder Symptoms: हम अक्सर मानते हैं कि मन और शरीर दो अलग-अलग चीजें हैं। सिरदर्द है तो दवाई ले लो, तनाव है तो मेडिटेशन कर लो। लेकिन हकीकत यह है कि मन और शरीर गहराई से जुड़े हुए हैं। और यहीं से शुरू होते हैं साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर्स यानी ऐसी स्थितियां जहां मानसिक तनाव असली, शारीरिक बीमारियों के रूप में सामने आता है। तो आखिर ये साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर्स होते क्या हैं? इनके पीछे कौन से कारण काम करते हैं और इनके लक्षण किस तरह सामने आते हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने बात की Solh Wellness के साइकिएट्रिस्ट और को-फाउंडर डॉ तरुण सहगल से। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
डॉ तरुण बताते हैं कि साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर के नाम में ही उसका अर्थ छिपा हुआ है “Psyche” यानी मन और “Soma” यानी शरीर। साफ और सरल शब्दों में कहें तो जब मानसिक या भावनात्मक तनाव शारीरिक लक्षणों में बदल जाता है, तो उसे साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर कहते हैं। यह सिर्फ दिमाग की बात नहीं होती । क्योंकि कई बार आपके दर्द, थकान, पेट से जुड़ी समस्याएं, सिरदर्द और सीने में भारीपन के पीछे की असली वजह भी अनसुलझा तनाव, चिंता या डिप्रेशन होता है।
डॉ तरुण सहगल बताते हैं कि साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर्स का इलाज केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि मन और शरीर दोनों की देखभाल से होता है। इसमें कई तरह के उपाय शामिल होते हैं:
मेडिकल मैनेजमेंट – शारीरिक लक्षणों का इलाज करना।
मनोवैज्ञानिक सहारा – थेरेपी, तनाव कम करने के तरीके और जीवनशैली में सुधार।
कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) – नकारात्मक सोच और व्यवहार के पैटर्न बदलना।
तनाव कम करने की तकनीकें – मेडिटेशन, जर्नलिंग, और सांसों पर ध्यान।
जीवनशैली सुधार – अच्छी नींद लेना, संतुलित खाना और नियमित व्यायाम।
दवाइयां (जहां जरूरी हो साथ ही केवल डॉ की सलाह पर ) – चिंता, डिप्रेशन या विशेष लक्षणों के लिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।