हीलिंग थेरेपी क्या होती है और कैसे काम करती है? जानिए एक्सपर्ट से

Healing Therapy Benefits: हीलिंग थेरेपी व्यक्ति को अपनी भावनात्मक परेशानियों  को पहचानने, समझने और उनसे मुक्त होने में मदद करती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 11, 2025 7:56 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Kapil Gupta

Benefits Of Healing Therapy: आज की तेज रफ्तार वाली ज़िंदगी में हमारा मन और शरीर अक्सर एक साथ तालमेल नहीं बिठा पाते। इसका नतीजा होता है भावनात्मक तनाव, स्ट्रेस और ट्रॉमा, जो हमारी जिंदगी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में हीलिंग थेरेपी एक जरूरी रास्ता बनकर उभर रही है जो ना सिर्फ उनके लिए जो किसी गहरे भावनात्मक संकट से गुज़र रहे हैं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए ज़रूरी है,  जो अपने जीवन में  संतुलन, मानसिक मजबूती और आत्म-जागरूकता पाना चाहते हैं। आज इस लेख में मेंटल हेल्थ एक्टिविस्ट और Solh wellness के फाउंडर कपिल गुप्ता से जानेंगे कि हीलिंग थेरेपी क्या होती है और कैसे काम करती है?

हीलिंग थेरेपी क्या होती है? – What Is Healing Therapy In Hindi

हीलिंग थेरेपी एक व्यवस्थित प्रक्रिया है, जो व्यक्ति को अपनी भावनात्मक परेशानियों  को पहचानने, समझने और उनसे मुक्त होने में मदद करती है। ये कोई तुरंत रिजल्ट देने वाला तरीका नहीं है, बल्कि इसमें मनोवैज्ञानिक समझ, गाइडेड रिफ्लेक्शन और प्रैक्टिकल टेकनिक्स का मेल होता है, जिससे इंसान अपने विचारों को नए नजरिये से देख पाता है, भावनाओं को नियंत्रित करना सीखता है और जीवन की चुनौतियों का सामना घबराहट की बजाय स्पष्टता से कर पाता है।

 हीलिंग थेरेपी कैसे काम करती है?

कपिल गुप्ता बताते हैं कि हीलिंग थेरेपी इस सिद्धांत पर आधारित है कि हमारा  दिमाग, शरीर और भावनाएं आपस में गहराई से जुड़ी हुई हैं। हीलिंग थेरेपी सेशंस में आमतौर पर बातचीत-आधारित तरीके (कम्युनिकेशन टेक्निक्स), माइंडफुलनेस, सोच को बदलने के अभ्यास (कॉग्निटिव रीस्ट्रक्चरिंग), गाइडेड जर्नलिंग, ब्रीदवर्क और कई बार बॉडी-फोकस्ड (सोमैटिक) टेकनिक्स का इस्तेमाल होता है। कुछ लोगों के लिए हीलिंग थेरेपी का मतलब है पुराने गहरे घावों को भरना। वहीं कुछ के लिए इसका मतलब है मौजूदा चुनौतियों (जैसे वर्कप्लेस बर्नआउट, रिश्तों में तनाव, या हेल्थ एंग्जायटी) के लिए मानसिक मजबूती बनाना। एक थेरेपिस्ट या प्रशिक्षित गाइड इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है, जिसमें शामिल हैं —

  • एक सुरक्षित माहौल बनाना — जहां व्यक्ति बिना डर या जजमेंट के अपनी बातें कह सके।
  • पैटर्न पहचानना – बार-बार होने वाले भावनात्मक ट्रिगर और सोच के चक्र को समझकर।
  • उपयोगी टूल्स देना – ऐसे तरीके सिखाना, जिनसे तनाव, चिंता या परेशान करने वाले विचारों को उसी समय संभाला जा सके।
  • प्रगति ट्रैक करना – ताकि आप समय के साथ अपने अंदर हो रहे  बदलावों को पहचान सकें।

हीलिंग थेरेपी में टेक्नोलॉजी का योगदान

पिछले कुछ सालों में टेक्नॉलॉजी ने हीलिंग थेरेपी तक पहुंच और अनुभव दोनों को बदल दिया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अब आपको कस्टम-टेलर्ड प्रोग्राम्स  (जो हर व्यक्ति की ज़रूरत और लक्ष्य के अनुसार बने हों), सेल्फ-गाइडेड टूल्स (जैसे मेडिटेशन, मूड ट्रैकर, और रिफ्लेक्शन प्रॉम्प्ट्स जिन्हें सेशंस के बीच इस्तेमाल किया जा सके) और डेटा-आधारित इनसाइट्स (जिससे व्यक्ति के व्यवहार के पैटर्न देखकर इंटरवेंशन को और बेहतर बनाया जा सके) दे सकते हैं। ये टेक्नॉलॉजी इंसानी जुड़ाव की जगह नहीं लेती, बल्कि उसे और मजबूत बनाती है। उदाहरण के लिए, ये आपको रोज़ अपने इमोशन्स चेक करने की याद दिला सकती है, स्ट्रेस बढ़ने पर शांत करने वाली तकनीकें दे सकती है, और प्रोफेशनल्स को आपके लिए बेहतर गाइडेंस देने में मदद कर सकती है। आपको बता दे,  सही संतुलन मतलब टेक्नॉलॉजी, एआई और इंसानों के बीच बातचीत ये तीनों मिलकर ऐसा हल बनाने के लिए ज़रूरी हैं, जो असरदार हो और बड़े स्तर पर काम कर सके।

कपिल गुप्ता के मुताबिक, हीलिंग थेरेपी सिर्फ़ “दिल की बातें कहने” भर तक सीमित नहीं है, बल्कि ये शरीर की बायोकेमिकल प्रतिक्रियाओं को भी प्रभावित करती है:

कोर्टिसोल लेवल (स्ट्रेस हार्मोन) माइंडफुलनेस और इमोशनल रेगुलेशन से कम होता है।

सेरोटोनिन और डोपामाइन — जो खुश रहने वाले केमिकल हैं  पॉजिटिव सोच और लगातार सपोर्ट से बढ़ते हैं।

यहां तक कि ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम  को भी फायदा मिलता है, क्योंकि डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन शरीर को फाइट-ऑर-फ्लाइट मोड से रेस्ट-एंड-डाइजेस्ट मोड में लाते हैं।

आज के दौर में हीलिंग थेरेपी की अधिक जरूरत क्यों?

आज की दुनिया में हर समय परफॉर्म करने का दबाव है और मेंटल हेल्थ अक्सर नजरअंदाज हो जाती है। कई लोग अंदर  दबा हुआ तनाव ढोते रहते हैं,जो शारीरिक लक्षणों (सिरदर्द, पेट की समस्या, थकान) या भावनात्मक लक्षणों (चिड़चिड़ापन, निराशा) के रूप में सामने आता है। हीलिंग थेरेपी सिर्फ इन समस्याओं को मैनेज करने का नहीं, बल्कि इनके बावजूद आगे बढ़ने और अच्छा महसूस करने का तरीका देती है।ये सभी नकारात्मक भावनाओं (नेगेटिव फीलिंग्स) को मिटाने के लिए नहीं है  क्योंकि वो ज़िंदगी का हिस्सा हैं  बल्कि उन्हें समझदारी और संतुलन के साथ संभालना सिखाती है।

सबसे असरदार हीलिंग जर्नी में प्रोफेशनल गाइडेंस, सेल्फ-हेल्प टूल्स और लगातार प्रैक्टिस का मेल होता है। टेक्नॉलॉजी पहुंच और पर्सनलाइजेशन को बढ़ा सकती है, लेकिन मानवीय जुड़ाव सहानुभूति, समझ और रियल-टाइम सपोर्ट की कोई जगह नहीं ले सकता। हीलिंग थेरेपी असरदार है क्योंकि ये व्यक्ति को वहीं से संभालती है जहां वो है, उसकी तकलीफ़ की जड़ तक जाती है, और उसे आगे बढ़ने के लिए नए आत्मविश्वास से लैस करती है। आज के समय में, जब भावनात्मक मजबूती शारीरिक स्वास्थ्य जितनी ज़रूरी है, ऐसे वक्त में  हीलिंग थेरेपी कोई लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source