
Also Read
Medically Verified By: Dr. Malini Saba
What Is Bipolar Disorder: हम सबके जीवन में कभी उत्साह तो कभी उदासी के दिन आते हैं। यह सामान्य है। लेकिन अगर कोई महीनों तक बेहद ऊर्जावान रहे और अचानक गहरी निराशा में डूब जाए, तो यह सिर्फ मूड स्विंग नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर स्थिति हो सकती है। यही स्थिति बाइपोलर डिसऑर्डर कहलाती है। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि समय पर पहचान और इलाज से इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में साइकोलॉजिस्ट, ह्यूमन राइट्स एडवोकेट और वुमन राइट्स एक्टिविस्ट डॉ मालिनी सबा से जानते हैं कि बाइपोलर डिसऑर्डर आखिर क्या होता है, इसके लक्षण कैसे पहचानें और समय रहते इलाज क्यों जरूरी है।
बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है, जिसमें मरीज के मूड में दो चरम बदलाव देखने को मिलते हैं -
1. मैनिक फेज : इसमें व्यक्ति बहुत उत्साहित, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी हो जाता है। नींद की जरूरत कम हो जाती है और कई बार बिना सोचे-समझे बड़े फैसले या जोखिम लेने लगता है।
2. डिप्रेसिव फेज : इसमें व्यक्ति गहरी उदासी, निराशा और थकान महसूस करता है। कई बार आत्महत्या जैसे खतरनाक विचार भी आने लगते हैं।
ये दोनों अवस्थाएं लंबे समय तक रह सकती हैं और रिश्तों, करियर और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती हैं।
इस बीमारी का कोई एक कारण नहीं होता, लेकिन कुछ वजहें जोखिम बढ़ा देती हैं:
दवाइयां: डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएँ मूड को स्थिर करती हैं।
काउंसलिंग और थेरेपी: इससे व्यक्ति अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाता है।
संतुलित दिनचर्या: समय पर सोना, संतुलित आहार और व्यायाम से मानसिक सेहत मजबूत रहती है।
परिवार और दोस्तों का सहयोग: यह सबसे बड़ी दवा की तरह काम करता है।
डॉ मालिनी के मुताबिक, बाइपोलर डिसऑर्डर को कभी भी कमजोरी या शर्म की नजर से न देखें। यह उतनी ही वास्तविक बीमारी है जितनी डायबिटीज या ब्लड प्रेशर। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, सही इलाज और परिवार का सहयोग मिले, तो हर मरीज सामान्य और खुशहाल जीवन जी सकता है। याद रखें मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।