सोरायसिस सिर्फ त्वचा को प्रभावित नहीं करता है, जानें इस बीमारी से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है

Psoriasis Kya Hota Hai: सोरायसिस एक त्वचा संबंधी समस्या है, लेकिन स्किन के साथ-साथ यह बीमारी हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालती है। कैसे? आइए साइकोलॉजिस्ट से जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 29, 2025 11:09 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Malini Saba

Psoriasis Skin Ke Alawa Body Ko Kaise Effect Karta Hai: ऐसी कई बीमारियां हैं जिनके बारे में या तो हमें पता नहीं होता है, या फिर पता होने के बावजूद भी सिर्फ कुछ ही जानकारियों के बारे में पता होता है। खासकर जब हम सोरायसिस की बात करते हैं तो इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, सिवाय इसके कि यह त्वचा संबंधी समस्या है। ऐसे में आधी-अधूरी जानकारी के साथ रहना किसी के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए पूरी और सटीक जानकारी पाने के लिए हमने साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉ मालिनी सबा से बातचीत की।

उनसे पूछा गया कि क्या सोरायसिस सिर्फ स्किन को प्रभावित करता है या इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है? इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर ने बताया कि 'सोरायसिस को अक्सर एक साधारण त्वचा की समस्या समझ लिया जाता है, लेकिन यह वास्तव में एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो शरीर और मन दोनों पर गहरी छाप छोड़ती है। इस बीमारी को समय रहते समझना और संभालना बेहद जरूरी है।' आइए हम विस्तार से जानें कि डॉक्टर ने और क्या बताया। 

डॉक्टर से जानें कब होता है सोरायसिस?

सोरायसिस तब होता है जब प्रतिरक्षा प्रणाली त्वचा की कोशिकाओं पर गलती से हमला करती है, जिससे कोशिकाएं बहुत तेजी से बढ़ने लगती हैं और त्वचा पर मोटी, लाल और पपड़ीदार परतें बनती हैं। कई बार यह दर्द, जलन और सोने-जागने जैसी बुनियादी गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकती है।

सोरायसिस का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

सोरायसिस लंबे समय तक रहने पर कई अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से जुड़ सकता है- 

जोड़ों में सूजन और दर्द- इसे सोरियाटिक आर्थराइटिसकहा जाता है। सुबह की अकड़न या छोटी गतिविधियों में दर्द इसकी शुरुआत के संकेत हो सकते हैं।

दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ना- शरीर में लगातार सूजन हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना बढ़ा सकती है।

मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर- यह बीमारी मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसी स्थितियों से भी जुड़ी मिलती है।

लिवर और आंतों पर प्रभाव- पाचन संबंधी समस्याएंभी सामने आ सकती हैं।

इन सभी कारणों से सोरायसिस को सिर्फ त्वचा तक सीमित मानना गलती है।

सोरायसिस मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?

सोरायसिस अक्सर भावनात्मक चुनौतियां पैदा करता है। यह कुछ लक्षण हैं जो मरीजों में देखे जाते हैं-  

  • लोगों की नजरों और टिप्पणियों से असहजता
  • सामाजिक मेलजोल से दूरी
  • तनाव और चिंता
  • डिप्रेशन का खतरा बढ़ना
  • कई बार मानसिक पीड़ा शारीरिक दर्द से भी अधिक परेशान करती है।

सोरायसिस में सही देखभाल कैसे करें?

सोरायसिस को नियंत्रितकरने में लाइफस्टाइल मैनेजमेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उपचारों का पालन कर सकते हैं, जैसे- 

  • संतुलित, एंटी-इंफ्लेमेटरी आहार
  • तनाव कम करने वाली गतिविधियां- योग, मेडिटेशन
  • नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद
  • त्वचा की सही मॉइस्चर केयर

यह याद रखना बेहद जरूरी है कि सोरायसिस आपकी पहचान तय नहीं करता। सही जानकारी, सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर देखभाल के साथ इस बीमारी के बावजूद भी एक सक्रिय, स्वस्थ और आत्मविश्वासी जीवन पूरी तरह संभव है।

Highlights

  • सोरायसिस त्वचा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
  • सोरायसिस को नियंत्रित करने में लाइफस्टाइल मैनेजमेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • आप डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उपचारों का पालन कर सोरायसिस को ठीक कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या सोरायसिस छूने से फैलता है?

नहीं, सोरायसिस छूने से नहीं फैलता है क्योंकि यह संक्रामक रोग नहीं है।

क्या सोरायसिस मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है?

हां, सोरायसिस मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

सोरायसिस को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए?

सोरायसिस को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन लक्षणों को नियंत्रित करने और उन्हें कम करने के लिए कई उपाय हैं।

सोरायसिस होने का मुख्य कारण क्या है?

सोरायसिस का मुख्य कारण एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो त्वचा कोशिकाओं को बहुत तेज़ी से बढ़ने और झड़ने का कारण बनती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source