Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Stress Reducing Tips: आजकल ज्यादातर लोग किसी-न-किसी वजह से स्ट्रेस में हैं। कोई परिवार में किसी से अनबन से तनाव में है, तो कोई ऑफिस में हर वक्त स्ट्रेस में रहता है। ऑफिस स्ट्रेस हर व्यक्ति के लिए एक आम समस्या बन चुका है। लगातार स्क्रीन पर काम करना, डेडलाइन्स पर काम न कर पाना, मीटिंग्स आदि इन चीजों की वजह से ऑफिस में स्ट्रेस हो जाता है। कई बार ऑफिस पॉलिटिक्स भी स्ट्रेस का मुख्य कारण होता है। स्ट्रेस को मैनेज करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने से कई रोग भी पैदा होने लगते हैं। यही वजह है कि 3 से 7 नवंबर को International Stress Awareness Week के रूप में मनाया जाता है। आइए, गेटवे ऑफ हीलिंग की फाउंडर, डायरेक्टर और मनोचिकित्सक डॉ. चांदनी तुगनैत से जानते हैं ऑफिस में स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए टिप्स-
स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए आपको ऑफिस और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है। इससे स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद मिलेगी। कोशिश करें कि ऑफिस का काम, ऑफिस में ही पूरा करके जाएं। अगर जरूरी हो, तभी घर जाकर लैपटॉप ऑन करें। इससे दिमाग रिलैक्स होगा और आप अगले दिन पूरे फोकस्ड के साथ काम कर पाएंगे।
अगर आपको ऑफिस में स्ट्रेस होता है, तो दिन के 5-10 मिनट अपने लिए जरूर निकालें। इसमें आप लंबी गहरी सांस लेकर खुद को रिलैक्स कर सकते हैं। अगर आपको बेचैनी सी महसूस हो, तो 5-10 सेकेंड तक सांस लें और फिर छोड़ें। कुछ देर ऐसा करे से आपको काफी अच्छा महसूस होगा और स्ट्रेस लेवल भी कम होने लगेगा।
ऑफिस में स्ट्रेस लेवल कम करने के लिए आपको बीच-बीच में ब्रेक जरूर लेना चाहिए। स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से भी स्ट्रेस हो सकता है। इसलिए थोड़े-थोड़े समय में ब्रेक जरूर लें। हर एक या दो घंटे में 5-5 मिनट का ब्रेक लेकर रेस्ट करें। ब्रेक में आप थोड़ा वॉक या स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे आपको दोबारा से काम में फोकस करने में मदद मिलेगी।
ऑफिस में स्ट्रेस रहता है, तो सारे काम एक साथ करने से बचें। आप प्रायोरिटी के हिसाब से ही काम करें। इससे आपके जरूरी काम पहले निपट जाएंगे, इससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।