
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : April 14, 2026 5:01 PM IST
Medically Verified By: Dr. Malini Saba
Image credits by: सुसाइड का ख्याल
Suicidal Thoughts Kyu Aate Hain: कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर आ जाती है जहां इंसान को लगता है कि अब कुछ भी ठीक नहीं होगा। लगातार तनाव, टूटते रिश्ते, अकेलापन या कोई बड़ा नुकसान- इन सबके बीच मन बहुत भारी हो सकता है। ऐसी ही हालत में कुछ लोगों के दिमाग में आत्मघाती विचार आने लगते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये वो पल होते हैं जब इंसान अंदर से इतना थक जाता है कि उसे लगता है “अब और नहीं सहा जा रहा।”
व्यक्ति के मन में आने वाले ऐसे विचारों के लिए साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा बताती हैं कि अत्यधिक तनावपूर्ण और कठिन परिस्थितियों में व्यक्ति के मन में आत्मघाती विचार आना एक गंभीर मानसिक संकेत हो सकता है। यह स्थिति हमें यह समझने की जरूरत देती है कि मानसिक दर्द भी उतना ही वास्तविक होता है जितना शारीरिक दर्द।
साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर सबा अपने एक्सपीरिएंस के साथ बताती हैं कि ‘हां, आते हैं। और ये मानसिक कमजोरी की निशानी नहीं होते। अक्सर ये तब आते हैं जब-
उस वक्त दिमाग बस दर्द से बाहर निकलने का कोई रास्ता ढूंढ रहा होता है- भले ही वो रास्ता गलत ही क्यों न लगे।
कुछ स्थितियां इंसान को अंदर से बहुत कमजोर कर देती हैं, जैसे-
डॉक्टर बताती हैं कि 'नहीं। कई बार ये विचार कुछ देर आते हैं और फिर चले जाते हैं। लेकिन अगर ये बार-बार आने लगें, और इंसान उनके बारे में सोचने लगे या खुद को अलग करने लगे, तो यह गंभीर संकेत होता है।'
अगर किसी को ऐसे विचार आ रहे हों, तो सबसे जरूरी है-
डॉक्टर बताती हैं कि ये बहुत कठिन विषय है, लेकिन सच यही है- जो चीज उस वक्त असहनीय लगती है, वो समय के साथ बदल भी सकती है और अगर कोई इंसान अभी इस तरह के विचारों से गुजर रहा है, तो सबसे जरूरी बात यही है- वो अकेला नहीं है, भले ही उसे ऐसा लग रहा हो।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.