Advertisement

Lunar Eclipse 2026: क्या सच में चंद्र ग्रहण आपकी नींद को प्रभावित करता है, या यह मन का वहम है?

Chandra Grahan Se Eyes Par Effect: कई लोग ऐसा कहते हैं कि चंद्र ग्रहण को देखने से आंखें खराब हो जाती हैं या हमारी नींद पर असर पड़ता है। क्या यह सच है? आइए जानते हैं।

Written By Vidya Sharma
Published : March 3, 2026 9:36 AM IST

Chandra  Grahan Mai Chaand Dekhne Se Kya Hota Hai: चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। यह एक प्राकृतिक घटना है। कुछ लोगों का मानना है कि पूर्णिमा या ग्रहण की रात नींद कम आती है। लेकिन वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई पक्का प्रमाण नहीं है कि चंद्र ग्रहण सीधे हमारी नींद को खराब करता है। अगर थोड़ा बहुत असर होता भी है, तो वह बहुत हल्का होता है और हर किसी पर नहीं होता।

साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा कहती हैं कि चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में अक्सर डर और जिज्ञासा दोनों होती हैं। कई लोग मानते हैं कि ग्रहण की रात उन्हें नींद कम आती है या बेचैनी महसूस होती है। लेकिन क्या सच में चंद्र ग्रहण हमारी नींद पर असर डालता है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं कि क्या चंद्रमा का नींद से कोई संबंध है?

Advertisement

फिर बेचैनी क्यों होती है?

डॉक्टर मालिनी सबा बताती हैं कि कई बार हमारा मन ही हमें परेशान करता है। अगर हम पहले से सोच लें कि आज ग्रहण है, कुछ गलत होगा अगर घर या समाज में ग्रहण को लेकर डर की बातें होती हों, अगर सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी बातें पढ़ते रहें तो हमारा दिमाग खुद ही तनाव महसूस करने लगता है। इस कारण नींद पर असर पड़ सकता है। यानी यह असर ज्यादातर मन का होता है, न कि ग्रहण का।

असली वजह क्या हो सकती है?

नींद खराब होने के कई सामान्य कारण हो सकते हैं- 

Advertisement

  1. ज्यादा मोबाइल चलाना
  2. देर से सोना
  3. तनाव या चिंता
  4. भारी खाना या चाय-कॉफी

कई बार हम इन कारणों को नजरअंदाज कर देते हैं और दोष ग्रहण को दे देते हैं।

डॉक्टर मालिनी सबा की राय

डॉक्टर सबा कहती हैं, कि ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है। अगर मन शांत है और दिनचर्या सही है, तो इससे नींद पर कोई खास असर नहीं पड़ता। डर की जगह समझदारी जरूरी है।’

क्या करें ताकि नींद अच्छी आए?

  1. सोने से पहले मोबाइल कम इस्तेमाल करें
  2. हल्का खाना खाएं
  3. मन शांत रखने के लिए गहरी सांस लें
  4. नकारात्मक बातों से दूर रहें
  5. रोज एक ही समय पर सोने की आदत डालें

आखिर में क्या बोलीं डॉक्टर सबा?

Lunar Eclipse 2026 के दौरान अगर आपको नींद में बदलाव महसूस होता है, तो ज्यादा संभावना है कि वह आपके मन की वजह से हो। चंद्र ग्रहण एक सामान्य प्राकृतिक घटना है। डरने की नहीं, समझने की जरूरत है। जब मन शांत रहेगा, तो नींद भी अच्छी आएगी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।