रात में अच्छी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले भूलकर भी न करें ये 8 काम, स्लीप साइकिल को करते हैं प्रभावित

हम रात में सोने से पहले कई ऐसी गलतियां करते हैं, जिनके कारण हमारी नींद प्रभावित होती है। अच्छी नींद के लिए हमें इन्हें करने से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 1, 2023 8:31 PM IST

सेहतमंद रहने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप रात में एक अच्छी नींद लें। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि रात में कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोना चाहिए। यह शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, दोनों को ही दुरुस्त रखने में बहुत अहम भूमिका निभाती है। नींद हमारे शरीर की रिकवरी और बेहतर विकास में मदद करती है। लेकिन जब हम रात में ठीक से नहीं सोते हैं, तो इससे सुबह बहुत थकान और सिरदर्द की समस्या होती है। यह माइग्रेन सिरदर्द के लिए जिम्मेदार प्रमुख जोखिम कारक में से एक है। इसके लिए नींद की कमी को चिंता, तनाव और अवसाद जैसी स्थितियों से भी जोड़ा गया है। साथ ही, हाई बीपी, मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग आदि के खतरे को भी बढ़ाती है। अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग रात में एक अच्छी नींद लेने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन उन्हें रात में नींद ठीक से नहीं आती है। रात में नींद ठीक से न आने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आपकी कुछ दैनिक आदतें भी हैं, आपकी नींद को प्रभावित कर सकती हैं। रात में बिस्तर पर जाने से पहले हम कई ऐसी गलतियां करते हैं, जो हमारी नींद को प्रभावित करती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 10 गलतियां बता रहे हैं, जो आपकी नींद में बाधा बनती हैं और आपको रात में बिस्तर पर जाने से पहले इन्हें करने से बचना चाहिए।

अच्छी नींद के लिए रात में न करें ये गलतियां-  Things To Avoid At Night For Good Sleep

1. चाय-कॉफी का सेवन

इनमें कैफीन मौजूद होता है, जो आपके मस्तिष्क को जगाए रखता है। रात को भोजन के बाद चाय-कॉफी का सेवन करने से रात में नींद नहीं आती है। इसके अलावा, चॉकलेट, कोला, सोडा और एनर्जी ड्रिंक में भी कैफीन होता है।

2. शराब न पिएं

शराब पीने के बाद भले ही आपको जल्दी नींद आ सकती है। लेकिन आपको नींद के दौरान बेचैनी और बार-बार आंख खुलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

3. मोबाइल और लैपटॉप न चलाएं

रात में सोने से पहले इनका अधिक प्रयोग करने से आपकी आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है। इससे आपको सोने में भी परेशानी होती है। इसके अलावा, देर रात तक टीवी भी नहीं देखना चाहिए।

4. झपकी न लें

बहुत से लोग शाम के समय एक छोटी सी झपकी लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको देर रात तक जगा सकता है। थकान महसूस होने पर ठंडे पानी से आंखों  को धो लें, लेकिन झपकी न लें।

5. सोने से पहले खाएं नहीं

रात में सोने से पहले या देर रात आप कुछ भारी खाते हैं, तो यह आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और मस्तिष्क को एक्टिव कर सकता है।

7. एक्सरसाइज न करें

सोने से कम से 3-4 घंटे एक्सरसाइज करने से हमारा मस्तिष्क और शरीर बहुत एक्टिव हो जाता है।  इसलिए कोशिश करें कि सुबह या शाम के समय वर्कआउट करें।

8. सोने से पहले ज्यादा पानी न पिएं

दिन भर ज्यादा पानी पीना अच्छा है, लेकिन रात में आपको इसका सेवन सीमित कर देना चाहिए। क्योंकि इसे आपको बार-बार रात में पेशाब आता है और नींद खराब होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.