Advertisement

Benefits of swinging : सावन के महीने में झूला झूलने के 5 बड़े फायदे

क्या आप जानते है अगर आप सावन के महीने में झूला झूलते हैं तो इससे आपको सेहत से जुड़ कई फायदे हो सकते है।

Written By The Health Site Web Desk
Updated : July 18, 2023 12:44 PM IST

सावन का महीना यानि मानसून का मौसम, हर किसी को पसंद होता है क्योकिं इस दौरान सबको गर्मी से राहत मिलती है। बारिश में चारो ओर हरियाली का नजारा सबको प्रसन्न और उत्तसाहित कर देता है । अक्सर आपने देखा होगा पहले के समय में सावन की शुरुआत से लेकर हरियाली तीज तक हर जगह पेड़ों आदि पर झूले लटक जाते थे, लेकिन आजकल हर कोई अपने कामो में व्यस्त है अधिकतर लोगों के पास झूला झूलने के लिए टाइम नहीं है। काफी कम लोग ही सावन के महीने में झूला झूलते नज़र आते हैं। भारत में अधिकतर बच्चे और महिलाएं सावन के महीने में झूला झूलना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं झूला झूलना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है?

विशेषज्ञों की मानें तो झूला झूलने से ना केवल मूड अच्छा होता है, बल्कि बॉडी का वर्कआउट हो जाता है। आइए जानते हैं झूला झूलने से आपको सेहत से जुड़े कौन से फायदे हो सकते हैं जिन्हें जानकर आप यकीनन सावन के महीने में झूला झूलेंगे।

Advertisement

मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा-

सावन महीने में झूला झूलने से मानसिक तनाव से बाहर निकला जा सकता है। जब आप सावन के महीने में प्रकृति के बीच झूला झूलने का मजा लेते हैं, तो तनाव दूर होता है। इससे मूड फ्रेश होता है, मन खुश होता है। यदि आप चिंता, उदासी के पल

को भूलना चाहते हैं, तो झूला झूल सकते हैं।

Advertisement

मांसपेशियां की मजबूती बढ़ती है

झूला झूलते समय आपको अपने पैरों के साथ ही पूरे शरीर से ताकत लगानी होती है। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही शरीर के अन्य अंगों को भी लाभ मिलता है।

कन्सन्ट्रेशन पॉवर को बढ़ाने में मदद मिलती है

ध्यान केंद्रित करने में भी झूला आपकी मदद करता है। इससे आपके मन को शांति मिलती है साथ ही यह आपके कन्सन्ट्रेशन पावर को बढ़ाने में यह काफी असरदार माना जाता है।

आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है

झूला झूलने से आपका मनोबल बढ़ता है आप खुश और स्वस्थ महसूस करते हैं। झूले पर झूलते समय शरीर में शीतलता बढ़ती है।

शरीर का संतुलन सुधरता है

झूला झूलने से शरीर के संतुलन को बढ़ाने में मदद मिलती है और हड्डिया मजबूत होती हैं। साथ ही झूले पर झूलने से ह्रदय की कार्यक्षमता भी बढ़ती है और मस्तिष्क की क्रिया तेज हो जाती है।

इसलिए आप सभी को सावन के महीने में झूले झूलने का आनंद उठाना चाहिए। पर यह ध्यान देना की झूला दुरुस्त और सुरक्षित हो।

नोट- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और यह सलाह नहीं देता है कि आप सावन के महीने में बिना सावधानी के झूले पर झूलें।

About the Author

... Read More