बोर्ड एग्जाम देते-देते न करें ये 5 गलतियां, रिजल्ट पर पड़ सकता है बुरा असर

Board Exam Ke Acche Result Ke Liye Tips: वह बच्चे जिनके हाल में बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं, अगर वह अच्छा रिजल्ट पाना चाहते हैं तो इन 5 गलतियों को बिल्कुल न करें, वरना पूरा साल खराब हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : March 1, 2026 4:37 PM IST

Board Exam Mai Konsi Galti Na Karen: बोर्ड की परीक्षा हर छात्र के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती है। यह वह समय होता है जब आपकी एक छोटी सी गलती साल भर की मेहनत को खराब कर सकती है। कई छात्र-छात्राएं अच्छी तैयारी के बावजूद भी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उनकी परफॉर्मेंस कमजोर हो जाता है। परीक्षा के दौरान स्ट्रेस लेना, नींद की कमी रहना, गलत तरीके से पढ़ना और टाइम मैनेज करके न चलना सबसे बड़ी और आम समस्याओं में से होते हैं।

कई शिक्षा विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिक यह मानते हैं कि बोर्ड एग्जाम के दौरान सही रणनीति और मानसिक संतुलन बनाए रखना उतना ही जरूरी है जितना पढ़ाई करना। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी बातें बताने वाले हैं, जो बच्चे के रिजल्ट को प्रभावित कर सकती है। अगर आप भी इन में से कोई मिस्टेक कर रहे हैं तो उसे फौरन सुधारें।

आखिरी समय पर नया पढ़ना

कई बार बच्चे अपने सिलेबस को पूरा करने के बाद एग्जाम के लास्ट मोमेंट पर एक्स्ट्रा पढ़ना शुरू कर देते हैं। बहुत से छात्र तो परीक्षा से एक-दो दिन पहले ही नया चैप्टर पढ़ना शुरू कर देते हैं। इसी वजह से दिमाग पर दबाव बढ़ता है और पहले से पढ़ी हुई चीजें भी भूलने लगते हैं। माना स्ट्रेस की वजह से ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर आप सिर्फ रिवीजन करें, छोटे नोट्स पढ़ें और फार्मूले व इम्पोर्टेंस पॉइंट्स को दोहराएं तो सही दिशा में जा सकते हैं।

लेट नाइट पढ़ाई करना

कई बच्चों को लगता है कि दिनभर शोर की वजह से वह पढ़ नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से वह देर रात पढ़ने की आदतअपना लेते हैं। एग्जाम टाइम पर भी वह यही करते हैं, जिससे नींद की कमी रहती है और जो वह पढ़ते हैं वह अगले दिन तक दिमाग से निकल जाता है। इससे नुकसान यह होता है कि याददाश्त कमजोर होने लगती है, ध्यान कम लगता है, पेपर में गलती ज्यादा होती है और चिड़चिड़ापन रहता है। ऐसे में आप कम से कम 7 घंटे की नींद तो पूरी करें ही, साथ ही परीक्षा से पहले देर रात तक न जागें।

दूसरों से तुलना करना

बहुत से बच्चे अपनी तुलना दोस्तों से करते हैं या क्लास के टॉपर से करने लगते हैं। हेल्दी कॉम्पिटिशन रख अच्छी बात है, लेकिन तुलना करना हीं। एग्जाम के समय दोस्त क्या पढ़ रहे हैं या किसकी तैयारी कितनी है, ऐसी बातें सोच कर आपका बस आत्मविश्वास कम होगा, स्ट्रेस बढ़ेगा और ध्यान भटकेगा। इसलिए आप सिर्फ अपनी तैयारी पर ध्यान दें, सोशल मीडिया कम करें और पॉजिटिव सोच रखें।

सही खाना और पानी न लेना

बोर्ड एग्जाम, यह वह टाइम होता है जब बच्चे पढ़ाई में इतना अधिक समय देते हैं कि सही से अपने खाने-पीने पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। यह थकान, सिर दर्द, ध्यान की कमी और कमजोरी का कारण बनता है। इसलिए आप दाल, दूध, फल, सूखे मेवे, हल्का और घर का खाना, पानी आदि चीजों को बिल्कुल भी स्किप न करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source