
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 22, 2023 11:23 AM IST
आजकल का लाइफस्टाइल बहुत ही अनहेल्दी हो गया है और अब देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना काफी आम हो गया है। यह सारी आदतें आपके शरीर के लिए बल्कि दिमाग (Brain Health) के लिए भी बहुत खराब होती हैं और इनसे ही आपके शरीर में काफी सारी स्थिति और बीमारियां उत्पन्न होना शुरू हो जाते हैं। हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो हमारे दिमाग के लिए काफी हानिकारक होती हैं और धीरे-धीरे वह दिमाग के फंक्शन को कम करने में सफल हो जाती हैं। इन आदतों को एकदम से छोड़ना भी काफी मुश्किल होता है इसलिए आपको पता होना चाहिए कि कौन सी आदतें जो आपके दिमाग के लिए हानिकारक (Bad Habits For Brain Health) है? इन्हें तुरंत छोड़ देना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
अगर आप काम के दबाव में अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं या फिर आपका स्लीप शेड्यूल बहुत खराब है तो आपका दिमाग से काफी प्रभावित हो सकता है और बुढ़ापे में आपको अल्जाइमर या डिमेंशिया जैसी स्थिति देखने को मिल सकती हैं।
अगर आप को दूसरों के साथ घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं तो इससे आपको काफी अकेलापन महसूस हो सकता है और आपका दिमाग भी इससे काफी प्रभावित हो सकता है। यही कारण है कि आपको अधिकतर मानसिक स्थितियों का सामना करना पड़ता है।
स्टडीज में यह पाया गया है कि जो लोग ज्यादा जंक फूड खाते हैं ऐसे लोगों की याद करने की क्षमता और याददाश्त काफी कमजोर होने लगती है। इसलिए हेल्दी खाना खाने की ही कोशिश करें। जनक फूड को अवाइड करें।
अगर आप ज्यादा तेज आवाज में म्यूजिक सुनते हैं तो इससे न केवल आपके सुनने की क्षमता कम होती है बल्कि आपका दिमाग की स्थितियों जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया का रिस्क भी काफी बढ़ सकता है।
जो लोग पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं करते हैं उन्हें भी दिमाग से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक्सरसाइज करने से ऑक्सीजन का फ्लो ब्रेन में बढ़ जाता है। जिससे आपको एक स्वस्थ दिमाग मिलता है।