लॉकडाउन में एंग्जाइटी का शिकार हुई बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस, ऐसे पाया खुद पर कंट्रोल

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और पद्मावत स्टारर अदिति राव हैदरी भी लॉकडान के दौरान एंग्जाइटी का शिकार हुई हैं, जिन्हें उन्होंने खुद ही बयां किया है। दरअसल अदिति उन दिनों चेन्नई में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें अपने घर वापिस आना पड़ा।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 6, 2020 8:17 PM IST

कोरोनावायरस महामारी ने मानव जीवन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस साल मार्च महीने से देशभर में शुरू हुआ लॉकडाउन लगभग अभी तक चल रहा है। कोरोनावायरस न सिर्फ आर्थिक ​स्तर पर चुनौती बना हुआ है बल्कि इससे लोगों के लाइफस्टाइल को भी बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। यही कारण है कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से मेंटल और इमोश्नल हेल्थ के मामले काफी बढ़ गए हैं। विश्व-प्रसिद्ध हस्तियों से लेकर एक आम आदमी तक, लगभग सभी ने अपनी लॉकडाउन डायरी पर चर्चा करने के लिए डिजिटल दुनिया का रुख किया है। फिजिकल चैलेंस के साथ लोग किस तरह मानसिक बीमारियों जैसे एंग्जाइटी, डिप्रेशन और अल्जाइमर जैसे रोगों का शिकार हो रहे हैं उन्हें डिजिटल दुनिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

depression

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और पद्मावत स्टारर अदिति राव हैदरी भी लॉकडान के दौरान एंग्जाइटी का शिकार हुई हैं, जिन्हें उन्होंने खुद ही बयां किया है। दरअसल अदिति उन दिनों चेन्नई में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें अपने घर वापिस आना पड़ा। हालांकि, अब अदिति अपने परिवार के साथ हैं और काफी हद तक अच्छा महसूस कर रही हैं। लेकिन एक प्रसिद्ध अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह क्वॉरंटाइन के दौरान बहुत अकेलापन और निराश महसूस करती थी। वह खुद को हमेशा सबसे अलग पाती थी और रोती रहती थी। उन्होंने कहा कि सेट पर भी उन्हें ऐसा लगता था जैसे वो पूरी तरह से टूट चुकी हैं और अपने आसपास मौजूद लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रही हैं जो वो करना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उन्होंने अपने जान पहचान के उन सभी लोगों को बुलाया जो उनकी तरह ही स्ट्रेस में थे या एंग्जाइटी के शिकार थे और उनके साथ बिताकर उन्हें काफी बेहतर महसूस हुआ।

लॉकडाउन ने निश्चित रूप से हम सभी को कठिन समय दिया है, लेकिन इसने हमें जीवन और जीवन के वास्तविक सार का एहसास भी कराया है। इन पंक्तियों के साथ, अदिति राव हैदरी ने यह भी साझा किया कि कैसे उन्होंने अपने रचनात्मक पक्ष के साथ फिर से जुड़ने के लिए अपने समय का सदुपयोग किया है और नए जुनून की खोज में लग गई। वह कहती कि इंसान को हमेश कुछ न कुछ क्रिएटिव करते रहना चाहिए। उन्होंने एंग्जाइटी से निपटने के लिए डांस, म्यूजिक और पेन्टिंग जैसी क्रिएटिव चीजों में खुद को बिजी रखा और एन्ज्वॉय किया। आज इस लेख में हम आपको एंग्जाइटी से बचने के 4 बेस्ट तरीके बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं-

1. हमेशा पॉजीटिव रहें

कोरोनाकाल की इस घड़ी में आपको कई तरह की परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में आप पॉजिटिव होने की कोशिश करें। इस बुरे दौर में हमेशा यह सोचने की कोशिश करें कि अभी एक बुरा दौर चल रहा है, जो बहुत ही जल्द खत्म हो जाएगा। कोई भी बड़ी से बड़ी समस्या हमेशा के लिए बनी नहीं रहती है। इस दौरान बेकार का डर अपने मन में नहीं पालें।

anxiety

2. शारीरिक गतिविधियां रखें जारी

अगर आप किसी परेशानी में जूझ रहे हैं, तो हमेशा घर में सुस्त पड़े नहीं रहें। ऐसा करने से डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। आप घर के बाहर जाएं, छत और आंगन में टहलें। इसके अलावा ऐसे कामों में अपना वक्त बिताएं, जिसमें आपको शारीरिक गतिविधि करनी पड़ेगी। इससे आप उत्साह महसूस करेंगे। मेहनत का काम करने से मन पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए घरेलू कामों में अपना समय बिताएं।

3. नियमित रूप से करें एक्सरसाइज और योग

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर के साथ-साथ आपका मन भी अच्छा होता है। आसन करने से स्ट्रेस और चिंता की समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। एक्सरसाइज करने से आप खुद में बदलाव देखेंगे। इसलिए ऐसे दौर में सुबह और शाम एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।

4. संगीत और मनपसंद किताबें

गाना सुनने से मन को शांति मिलती है। आपको जब भी उदासी महसूस होती है, तो अपने मनपसंद का गाना सुनें। मानसिक तनाव के लिए संगीत सुनना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा चिंता से बचने के लिए आप कोई मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से कोई किताब पढ़ना हर हाल में अच्छा होता है।