पुरुषों को भी हो सकता है UTI, डॉक्टर ने बताया शुरुआत में दिखते हैं ये 5 लक्षण
5 Symptoms of UTI in Mens: अगर आपको बार-बार पेशाब आने जैसा महसूस हो रहा है या यूरिन में स्मेल आ रही है तो हो सकता है कि आपको यूटीआई यानी कि यूरिन ट्रांसमिटेड इंफेक्शन हो।
UIT in Men's: कुछ समस्याएं सिर्फ महिलाओं को नहीं होती है, बल्कि पुरुषों को भी हो सकती है। खासकर अगर हम यूटीआई की बात करें तो यह यूरिन ट्रांसमिटेड इंफेक्शन है। आमतौर पर ज्यादातर केस महिलाओं के ही आते हैं तो जाहिर सी बात है इसे उन्हीं से रीलेट किया जाएगा। जब हमने पुरुषों में UTI से जानकारी पाने के लिए एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव कुमार सेठिया से बात की।
एक्सपर्ट ने बताते हैं कि 'पुरुष भी इस संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं। खासकर 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में इसका जोखिम बढ़ जाता है। समय पर पहचान और इलाज न होने पर यह संक्रमण किडनी तक पहुंचकर गंभीर समस्या बन सकता है।' साथ ही उन्होंने बताया कि 'पुरुषों में UTI कम दिखता जरूर है, लेकिन जब होता है तो अक्सर देर से पकड़ में आता है। शुरुआती संकेतों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि संक्रमण फैलने से पहले ही उपचार शुरू किया जा सके।' आइए अब थोड़ा विस्तार से जानते हैं कि पुरुषों में आखिर UTI यानी कि यूरिन ट्रांसमिटेड इंफेक्शन होता कैसे है?
पुरुषों में UTI क्यों होता है?
डॉक्टर सेठिया ने बताया कि 'पुरुषों में UTI के पीछे कई कारणहो सकते हैं। जैसे प्रोस्टेट का बढ़ना, पानी कम पीना, कमजोर इम्यूनिटी, असुरक्षित यौन संबंध, लंबे समय तक पेशाब रोकना या मूत्रमार्ग में किसी तरह की रुकावट। डायबिटीज वाले पुरुषों में भी इसका जोखिम अधिक रहता है क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।'
शुरुआत में दिखते हैं ये 5 प्रमुख लक्षण
क्योंकि इसकी पहचान करना जल्दी संभव नहीं होता है, इसलिए डॉक्टर ने UTI के कुछ लक्षण भी बताएं हैं। जिनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपको यूटीआई है या नहीं।
पेशाब करते समय जलन या दर्द
सबसे पहला और आम लक्षण है पेशाब करते समय तेज जलन या चुभन होना। जाहिर सी बात है कई पुरुष इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यूरोलॉजिस्ट के अनुसार यह शुरुआती संक्रमण का सबसे महत्वपूर्ण संकेत है। इसलिए इसपर ध्यान दें।
बार-बार पेशाब आने की इच्छा
बार-बार पेशाब आना अलग बात है लेकिन उसकी इच्छा होना यूटीआई का संकेत हो सकता है। जी हां, डॉक्टर ने बताया कि अगर आपको महसूस हो कि हर थोड़े-थोड़े समय में पेशाब जाने की जरूरत पड़ रही है, लेकिन मात्रा बहुत कम निकल रही है। तो यह UTI का संकेत हो सकता है। यह लक्षण इसलिए होता है क्योंकि संक्रमण मूत्राशय को अत्यधिक संवेदनशील बना देता है।
पेशाब का धुंधला या बदबूदार होना
कई बार पेशाब करते समय आपको यूरिन का रंग बदला हुआ लग सकता है। इसके अलावा उसका धुंधला दिखना या तेज बदबू आना भी UTI का संकेत है। कई बार संक्रमण के कारण पेशाब में मवाद जैसी धुंधलापन दिखाई देता है। यह संक्रमण बढ़ने का संकेत है। तो ऐसी स्थिति आने पर उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
निचले पेट या कमर के निचले हिस्से में दर्द
आम सा होने वाला पेट में दर्द आपके यूटीआई से संक्रमित होने का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट रहते हैं कि संक्रमण बढ़ने पर निचले पेट, ग्रोइन एरिया या पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है। यह संकेत तब आता है जब संक्रमण मूत्राशय से ऊपर की ओर बढ़ने लगता है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से दर्द हो रहा है तो एक बार जांच जरूर करवाएं।
बुखार और थकान महसूस होना
जाने अनजाने अगर UTI बढ़ जाता है तो शरीर बुखार, कंपकंपी और कमजोरी जैसे संकेत देता है। यह शरीर की प्रतिरोधक प्रतिक्रिया है, जो बताती है कि बैक्टीरिया तेजी से बढ़ रहे हैं और इलाज तुरंत शुरू होना चाहिए। ऐसे में क्या करें? आइए डॉक्टर से ही जान लेते हैं कि वह क्या सलाह देते हैं।
डॉक्टर की सलाह- शुरुआती लक्षण को हल्के में न लें
यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव कुमार सेठिया बताते हैं कि 'पुरुष अक्सर शर्म या लापरवाही के कारण UTI के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर जलन, बार-बार पेशाब या बदबूदार मूत्र जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। देर होने पर संक्रमण किडनी तक जा सकता है, जो स्थिति को खतरनाक बना देता है।'
कैसे करें बचाव?
- रोज 8–10 गिलास पानी पिएं
- पेशाब न रोकें
- असुरक्षित यौन संबंध से बचें
- डायबिटीज को नियंत्रित रखें
- स्वच्छता का ध्यान रखें
- बार-बार संक्रमण होने पर डॉक्टर से जांच करवाएं
पुरुषों में UTI भले ही कम दिखे, पर जब होता है तो गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए शुरुआती 5 लक्षणों पर ध्यान देकर समय रहते उपचार करवाना जरूरी है। सही निगरानी, अच्छी हाइजीन और पर्याप्त पानी पीने से इस संक्रमण से आसानी से बचाव किया जा सकता है।
Highlights
- यूटीआई एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है।
- पुरुषों को यूटीआई से बचने के लिए रोज 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए और पेशाब नहीं रोकनी चाहिए।
- पुरुषों में UTI भले ही कम दिखे, पर जब होता है तो गंभीर रूप ले सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।