
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 1, 2018 3:31 PM IST
टोमैटो केचअप खाने से दूर होती है इंफर्टिलिटी की समस्या। © Shutterstock.
टमाटर में प्रोटीन, विटामिन, वसा आदि आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं। पौष्टिक तत्वों से भरपूर टमाटर उन पुरुषों के लिए लाभदायक हो सकता है, जो नपुंसकता की समस्या से जूझ रहे हैं। टमाटर और टोमैटो केचअप उनके लिए किसी वरदान की तरह हो सकता है। यदि आप नपुंसकता (Impotence) और इंफर्टिलिटी की समस्या से ग्रस्त हैं, तो अपनी डायट में टमाटर और टोमैटो केचअप को जरूर शामिल करें। आपके लिए ये बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जानना चाहते हैं कैसे, तो पढ़ें यहां-
इंफर्टिलिटी की समस्या होती है दूर
विशेषज्ञ के अनुसार, यदि आप हर दिन एक कप टमाटर का जूस पिएं तो प्रजनन क्षमता में इजाफा होता है। इससे मेल इंफर्टिलिटी की समस्या भी दूर होती है। दरअसल, टमाटर के जूस से वीर्य की गुणवत्ता बढ़ाते वाले लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही टमाटर में ऐसे गुण भी होते हैं, जो मर्दानगी को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही इसके सेवन से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। एक शोध के अनुसार, टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है, जोकि स्पर्म काउंट को 70 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बढ़ाना है स्पर्म काउंट तो रोज पिएं टोमैटो सूप, ये हैं इसके 9 सेहत पर होने वाले फायदे
टोमैटो केचअप से मेल इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। © Shutterstock.
एंटीऑक्सीडेंट गुण के फायदे
एक अध्ययन के मुताबिक, एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण टमाटर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद मिल पाती है। साथ ही इसमें शक्तिशाली पोषक तत्व भी होते हैं जो स्पर्म काउंट और स्पर्म मोर्टिलिटी दोनों को बेहतर बनाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इस विषय पर और शोध किए जाने की जरूरत है।
टोमैटो केचअप खाने से होने वाले लाभ
एसियन जर्नल ऑफ एंड्रोलॉजी में छपे एक शोध में यह बात सामने आई है कि सही तरीके से बने ऑर्गेनिक टोमैटो केचअप का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। टमाटर लाल रंग का होता है और इसमें लाइकोपीन नामक शक्तिशाली और लाभदायक तत्व होता है, जो पुरुषों में स्पर्म की संख्या को बढ़ाता है।