Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पापा बनना चाहते हैं, लेकिन बन नहीं पा रहे हैं। कहीं आपका स्पर्म काउंट तो कम नहीं हो गया है? कई बार आपकी ही कुछ आदतों के कारण शुक्राणुओं (Low sperm count) की संख्या में कमी आ जाती है, जिसका आपको पता भी नहीं चलता है। अक्सर कुछ पुरुषों की आदत होती है पैंट की जेब में लगातार मोबाइल रखने की। क्या आप जानते हैं कि इस वजह से भी पुरुषों के शुक्राणुओं में काफी कमी आ सकती है? इसके अलावा भी कई ऐसी आदते हैं, जो पुरुषों में स्पर्म (शुक्राणु) की मात्रा को कम कर (low sperm count in men) देते हैं। इस वजह से आपकी पत्नी प्रेगनेंट होने से वंचित रह सकती है। यदि आप स्पर्म काउंट की मात्रा में कमी होने की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी इन 3 आदतों (Habits which lower sperm count) को जरूर सुधार लें।
शुक्राणु संबंधित समस्याएं जैसे शुक्राणुओं की कमी (low sperm count in men), गतिशीलता की कमी (low sperm motility), असामान्य या मृत शुक्राणु (abnormal or dead sperms) पुरुष नपुंसकता का सबसे बड़ा कारण है। एक शोध के अनुसार, 40 वर्ष पहले की तुलना में आज के पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता (quality) 60 प्रतिशत से भी कम रह गई है। वजह है दौड़-भाग भरी जीवनशैली, तनाव, अवसाद, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट, स्मोकिंग, प्रदूषण आदि।
Male Infertility : दो योगासन, जो बढ़ा देंगे पुरुषों में लो स्पर्म काउंट
वीर्यकोष (testis) में हेल्दी स्पर्म तभी अच्छी तरह से बनते हैं, जब उस हिस्से का तापमान शरीर के तापमान से कम होगा। इसी वजह से वीर्यकोष शरीर से बाहर त्वचा की एक थैली में होता है। आज अधिकतर पुरुष फैशन और स्टाइल के कारण अधिक टाइट जींस, पैंट यहां तक कि अंडरवियर पहनने लगे हैं। इससे न सिर्फ आपके प्राइवेट पार्ट्स में जलन और खुजली की परेशानी हो सकती है, बल्कि ये स्पर्म काउंट को भी कम करते हैं। आधिक टाइट कपड़े पहनने से वह भाग शरीर के तापमान के बराबर गर्म हो जाता है, जिससे स्पर्म के बनने की प्रक्रिया रुक जाती है। जो थोड़े-बहुत बनते भी हैं, वे असामान्य या निष्क्रिय (Inactive) होते हैं। आज अधिक टाइट कपड़े पहनने से भी पुरुषों में नपुंसकता की समस्याबढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम में खासतौर से कम अंडरवियर पहने या फिर ढीले-ढाले पैंट पहनें।
अधिकतर लोग अपने पैंट की जेब में मोबाइल रख लेते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो यह आदत छोड़ दें। फोन से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन स्पर्म के प्रजनन को कम करते हैं। जो पुरुष मोबाइल को लगातार पैंट की जेब में रखते हैं, उनमें स्पर्म की कमी लगभग 9 प्रतिशत तक देखी जा सकती है।
Food for Sperm Count : लो स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं ये 8 फूड्स, जरूर करें इनका सेवन
कई बार कुछ पुरुष कुर्सी, सोफा या बिस्तर पर बैठे हुए काम करते हैं और इस दौरान वो अपने पैरों पर लैपटॉप रख लेते हैं। अध्ययन के अनुसार, अंडकोष (टेस्टिकल्स) का तापमान शरीर के तापमान से लगभग दो डिग्री ठंडा होना चाहिए। जब आप गोद या पैरों पर लैपटॉप रखते हैं, तो लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा से स्पर्म पर नकारात्मक असर पड़ता है। बेहतर होगा कि जांघों या गोद में नहीं, बल्कि लैपटॉप को टेबल पर रखकर काम करें।