Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Malaria Day 2020 : कब हुई इस दिन की शुरुआत, थीम, मलेरिया के लक्षण, इलाज, डायट टिप्स, जानें सबकुछ

World Malaria Day 2020: आज दुनिया भर में 'विश्व मलेरिया दिवस' मनाया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ की विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2019 के अनुसार, 2018 में लगभग एक अरब लोग मलेरिया से मारे गए थे। ऐसे में मलेरिया रोग से बचने के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। जानें, कैसे हुई इस दिन की शुरुआत, इस बार का थीम, मलेरिया के लक्षण, उपचार और डायट टिप्स के बारे में सबकुछ...

World Malaria Day 2020 : कब हुई इस दिन की शुरुआत, थीम, मलेरिया के लक्षण, इलाज, डायट टिप्स, जानें सबकुछ
World Malaria Day 2020 : कब हुई इस दिन की शुरुआत, थीम, मलेरिया के लक्षण, इलाज, डायट टिप्स, जानें सबकुछ। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : April 25, 2020 2:39 PM IST

प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को 'विश्व मलेरिया दिवस 2020' (World Malaria Day 2020) मनाया जाता है। 'वर्ल्ड मलेरिया डे' मनाने की शुरुआत पहली बार 25 अप्रैल 2008 को हुई। यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने का उद्देश्य मलेरिया जैसे रोग पर जनता का ध्यान केंद्रित करना था, जिससे हर साल लाखों लोग की मौत हो जाती है। हालांकि, वर्ष 2000 से लेकर 2014 के बीच, दुनिया भर में मलेरिया से संबंधित मौतों की संख्या में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। डब्ल्यूएचओ की विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2019 के अनुसार, 2018 में लगभग एक अरब लोग मलेरिया से मारे गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाने से बहुत सी जानें बचाई जा सकती हैं।

World Malaria Day 2020: गर्मियों में मच्छरों से हैं परेशान, इन नेचुरल टिप्स को अपनाकर करें सफाया

विश्व मलेरिया दिवस 2020 थीम 

हर बार मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक थीम चुना जाता है। पिछले वर्ष और इस बार का थीम (World Malaria Day 2020 theme) एक ही है ‘जीरो मलेरिया स्टार्ट्स विद मी’ (Zero malaria starts with me)। 'विश्व मलेरिया दिवस 2020' (World Malaria Day 2020 in hindi) के अवसर पर डब्लूएचओ (WHO) ने मलेरिया को समाप्त करने और 'जीरो मलेरिया स्टार्ट विद मी’ को बढ़ावा देने के लिए आरबीएम के साथ साझेदारी की है। यह एक ऐसा अभियान है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक एजेंडों में मलेरिया को सबसे ऊपर रखना है।

Also Read

More News

कैसे होता है मलेरिया रोग (Malaria Disease) 

मलेरिया मादा मच्छर एनोफिलीज के काटने से होता है। इस मच्छर में प्लैज्मोडियम नामक जीवाणु पाया जाता है। इंसान के शरीर में ये परजीवी लीवर में जाकर अपनी संख्या बढ़ाते हैं और फिर लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं। इसके काटने पर व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित हो जाता है। सबसे ज्यादा फैल्सीपैरम मलेरिया का जोखिम होता है, जो इंसानों के लिए सबसे खतरनाक किस्म का मलेरिया है।

जानें, कौन से हैं वे 5 अचूक घरेलू नुस्खे, जो करेंगे मलेरिया का उपचार

मलेरिया के लक्षण (Symptoms of malaria) 

जब एनोफिलीज मच्छर काटती है, तो लक्षण 10 से 15 दिनों के अंदर नजर आते हैं। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, उल्टी आदि शामिल हैं। यदि मलेरिया का इलाज तुरंत न कराया गया, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि इस रोग में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त आपूर्ति नहीं हो पाती। बुखार को कम करने के लिए पैरासिटामोल (क्रोसिन) का सेवन कर सकते हैं, लेकिन दो दिन से ज्यादा तेज बुखार रहे, तो डॉक्टर से तुरंत मिलें। खुद से दूसरी कोई दवा ना लें।

मलेरिया के पांच प्रकार (Types of malaria)

– प्लैज्मोडियम फैल्सीपैरम

– प्लैज्मोडियम विवैक्स

– प्लैज्मोडियम मलेरिया

– प्लैज्मोडियम ओवेल

– प्लैज्मोडियम नोलेसी

विश्व मलेरिया दिवस : थोड़ा जागरूक होकर बचाएं जानलेवा डंक से अपनी जान, जानें इस बार की थीम, लक्षण, कारण और इलाज

मलेरिया में क्या खांए (Diet in malaria) 

– मलेरिया होने पर पीड़ित व्यक्ति को सेब खिलाएं।

– इसमें अमरूद खाना भी हेल्दी होता है।

– तुलसी के पत्ते और काली मिर्च को पानी में उबालें। इसे छानकर पीने के लिए दें।

– पीपल के चूर्ण को शहद में मिलाकर खिलाएं। बुखार कम होगा।

– मलेरिया होने पर पीड़ित को सादा खाना जैसे खिचड़ी, दलिया, साबूदाना खाने के लिए दें। ये पचने में आसान और पौष्टिक भी होते हैं।

– नींबू आधा टुकड़ा लेकर उसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर चूसने के लिए दें। मुंह का स्वाद ठीक होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मलेरिया में क्या खाएं और क्या ना खाएं, इसका रखें खास ध्यान

About the Author

... Read More