Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
''विश्व मलेरिया दिवस'' पहली बार 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया। यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने का उद्देश्य मलेरिया जैसे रोग पर जनता का ध्यान केंद्रित करना था, जिससे हर साल लाखों लोग मरते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाने से बहुत सी जानें बचाई जा सकती हैं। आप खुद से भी खास बातों का ध्यान रखकर मलेरिया से बच सकते हैं। हालांकि, मलेरिया जांच में पॉजिटिव आने पर डॉक्टर के कहे अनुसार ही दवाओं का सेवन करना चाहिए। जहां तक खानपान का सवाल है, तो इसमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
वर्ल्ड मलेरिया डे 2019 : ये 5 तरह के परजीवी बनते हैं मलेरिया बुखार का कारण, जानें इनके लक्षण
- मलेरिया होने पर पीड़ित व्यक्ति को सेब खिलाने से लाभ होता है।
- पीपल के चूर्ण को शहद में मिलाकर खिलाएं। मलेरिया के बुखार में आराम मिलेगा।
- मलेरिया होने पर पीड़ित व्यक्ति को सादा खाना जैसे खिचड़ी, दलिया, साबूदाना खाने के लिए दें। ये पचने में आसान और पौष्टिक भी होते हैं।
- नींबू आधा टुकड़ा लेकर उसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर चूसने के लिए दें। मुंह का स्वाद ठीक होगा।
- मलेरिया में अमरूद खाना भी हेल्दी माना गया है।
- तुलसी के पत्ते और काली मिर्च को पानी में उबालें। इसे छानकर पीने के लिए दें।
World Malaria Day: मलेरिया का पहला टीका हुआ लॉन्च, जानें कैसे करता है काम
- ठंडा पानी ना पीने दें और ना ही ठंडे पानी से स्नान करने दें।
- आम, अनार, लीची, अनानास, संतरा जैसे फल ना खिलाएं।
- एसी में ना रहने दें। सामान्य तापमान में रहना ही सेहत के लिए ठीक है।
- दही, शिकंजी, गाजर, मूली आदि खाना हानिकारक हो सकता है।
- मिर्च-मसाले और अम्ल रस से बने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
विश्व मलेरिया दिवस 2019 : मच्छरों के आतंक का यही है मौसम, जानें मलेरिया के बारे में सब कुछ
-मच्छरों को घर के अंदर या घर के आसपास ना पनपने दें। आसपास सफाई का ध्यान रखें। घर के पास पानी जमा ना होने दें, इससे मच्छर पनपते हैं। नालियों की सफाई करवाएं। कूलर का पानी बदलते रहें। पीने के पानी को ढककर रखें।
-घर, गार्डन, बालकनी, छत पर समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाते रहें। घर में पौधे लगे हुए हैं, तो उन पर भी कीटनाशक का छिड़काव करवाएं।
- मच्छर आपको काट ना सकें, इसके लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम और स्प्रे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद है।
जानें, कौन से हैं वे 5 अचूक घरेलू नुस्खे, जो करेंगे मलेरिया का उपचार