Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Malaria Treatment And Prevention: मलेरिया से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये सूप

मच्छरों से फैलने वाली बीमारी मलेरिया से बचाव के लिए सूप का सेवन फायदेमंद हो सकता है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार अगर डेली डाइट में मीट और हरी सब्जियों से बनने वाले पारंपरिक सूप का सेवन किया जाए, तो मलेरिया के खतरे को कम किया जा सकता है. मलेरिया से बचने के लिए सूप का सेवन फायदेमंद हो सकता है. (Malaria Treatment And Prevention)

Malaria Treatment And Prevention: मलेरिया से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये सूप
मलेरिया से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें यह सूप.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : August 18, 2021 12:49 PM IST

Malaria Treatment And Prevention: दुनिया भर में मलेरिया ट्रीटमेंट (malaria treatments) को लेकर हमेशा शोध होते रहते हैं. मच्छरों से फैलने वाली बीमारी मलेरिया की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है. कई बार मलेरिया की गोली की वजह से भी कई अन्य बीमारियां हो जाती हैं. मलेरिया मच्छरों से फैलता है. अगर समय रहते मलेरिया का टेस्ट करा लिया जाए तो इससे बचा भी जा सकता है. सामन्यतः मलेरिया के लक्षण ठंड के साथ बुखार आना होता है. मलेरिया से बचाव (malaria treatment and prevention) का सबसे कारगर तरीका अभी तक सिर्फ यह है कि मच्छरों के काटने से खुद को बचाकर रखें. हाल ही में एक शोध में दावा किया गया है कि कुछ सूप ऐसे होते हैं जो मलेरिया से बचाव करते हैं. (Malaria Treatment And Prevention In Hindi)

क्या कहता मलेरिया पर नया शोध 

एक शोध में दावा किया गया है कि सूप के सेवन से मलेरिया का बचाव होता है. अध्ययन के अनुसार मीट और सब्जियों को मिलाकर बनने वाला सूप मलेरिया के खतरे को कम करता है. शोधकर्ताओं के अनुसार सब्जियों और मीट के सूप में मलेरिया से बचाव के गुण पाये गये हैं.

लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर व मुख्य शोधकर्ता जैक बाउम के अनुसार "मच्छरों से फैलने वाले मलेरिया रोग से हर साल 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है. 20 करोड़ से ज्यादा लोग मलेरिया के शिकार होते हैं. हम मलेरिया से निपटने के लिए दवा के अलावा अन्य विकल्पों के लिए भी प्रयास कर सकते हैं." (Malaria Treatment And Prevention)

Also Read

More News

शोध के बारे में आर्काइव्य ऑफ डिजीज इन चाइल्डहुड जर्नल में कहा गया है कि "मलेरिया के परजीवी के ऊपर सूप का क्या असर होता है इस शोध में इसका अध्ययन किया गया है. शोध में कई पारंपरिक सूप मलेरिया के परजीवी प्लाज्मोडियम के खिलाफ प्रभावी असर करने वाले पाये गये हैं."

मलेरिया के घरेलू उपचार व इलाज.

बारिश में मलेरिया हो तो कैसा हो खान-पान.

मलेरिया का आयुर्वेदिक उपचार.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मलेरिया की वजह से हो सकता है हृदय रोग, जानें कारण और बचाव.

About the Author

... Read More