Malaria Disease: एक्ट्रेस पायल घोष को हुआ मलेरिया, जानें इसके लक्षण और घरेलू इलाज

एक्ट्रेस पायल घोष को मलेरिया हो गया है। उन्हें बुखार आया था, लेकिन यकीन था कि यह कोविड -19 (Covid-19) नहीं है, क्योंकि उन्होंने सभी एहतियात अपनाए थे। जब उन्होंने अपनी जांच कराई, तो यह मलेरिया (Payal Ghosh is suffering from Malaria) निकला। इन दिनों मलेरिया रोग भी काफी तेजी से फैल रहा है। यदि आपके घर में भी किसी को मलेरिया हुआ है, तो अपनाएं ये घरेलू उपचार...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 3, 2020 12:40 AM IST

Home Remedies for Malaria: अभिनेत्री पायल घोष (Actress Payal Ghosh) मलेरिया (Malaria) से पीड़ित हैं। वहीं अपने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। पायल ने कहा, "मुझे कुछ दिन पहले बेचैनी महसूस हुई थी। मेरे सिर में दर्द होने लगा और मुझे बाद में रात में हल्का बुखार हुआ। मुझे यकीन था कि यह कोविड -19 (Covid-19) नहीं था, क्योंकि मैंने सभी एहतियात अपनाए थे, लेकिन मेरा परिवार चिंतित था। हमने परीक्षण कराया और यह मलेरिया (Payal Ghosh is suffering from Malaria) निकला।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और मेरी इच्छाशक्ति भी दृढ़ है। फिलहाल जो भी दुर्भाग्यवश परिस्थिति से गुजर रहे हैं, उससे तो यह कम ही है। मुझे उम्मीद है कि यह कोरोना महामारी (Coronavirus pandemic) जल्द ही समाप्त हो जाएगी और हम सभी सामान्य जीवन को फिर से शुरू कर सकेंगे।"

क्या है मलेरिया रोग (Malaria Disease)

मलेरिया मादा मच्छर एनोफिलीज के काटने से होता है। इस मच्छर में प्लैज्मोडियम नामक जीवाणु पाया जाता है। इंसान के शरीर में ये परजीवी लीवर में जाकर अपनी संख्या बढ़ाते हैं और फिर लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं। इसके काटने पर व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित हो जाता है। सबसे ज्यादा फैल्सीपैरम मलेरिया का जोखिम होता है, जो इंसानों के लिए सबसे खतरनाक किस्म का मलेरिया है। इसका इलाज आप डॉक्टर से ही करवाएं वरना जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि, डॉक्टर की दी गई दवाओं के साथ ही आप कुछ घरेलू नुस्खों (Home Remedies for Malaria) को भी आजमाकर इसके लक्षणों, मलेरिया बुखार (Malaria Fever) को कम कर सकते हैं।

बारिश में मलेरिया हो तो कैसा हो खान-पान

मलेरिया के लक्षण (Symptoms Of Malaria) 

बुखार और जोड़ों में दर्द

कंपकंपी महसूस होना

ठंड लगना

प्यास लगना

उल्टी और मतली होना

हाथों-पैरों में ठंड लगना

बेचैनी एवं घबराहट महसूस होना

कब्ज, कमजोरी महसूस करना

World Malaria Day 2020 : कब हुई इस दिन की शुरुआत, थीम, मलेरिया के लक्षण, इलाज, डायट टिप्स, जानें सबकुछ

घरेलू उपचार से दूर करें मलेरिया (Home Remedies for Malaria) 

1 खट्टे फलों का सेवन करें। खासकर, नींबू पानी पिएं। नींबू में मौजूद विटामिन सी,  एंटीऑक्सिडेंट, खनिज मलेरिया में होने वाले बुखार (Malaria fever) को कम करता है। संक्रमण को तेजी से कम करता है। आधे नींबू के रस को एक गिलास पानी में निचोड़कर डाल दें। इसे मिलाकर पिएं, लाभ होगा।

2 मलेरिया के प्रमुख लक्षणों में शरीर और जोड़ों में दर्द शामिल है। तुलसी के सेवन से सूजन और जोड़ों का दर्द कम होता है। मलेरिया के लक्षणों का इलाज करना है, तो तुलसी से बेहतर कुछ और नहीं। मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को तुलसी की कुछ पत्तियों को चाय या फिर पीने में उबालकर पीने के लिए दें। इसमें आप शहद भी डाल सकते हैं। बुखार अधिक हो तो तुलसी और काली मिर्च का पेस्ट बनाकर भी दिया जा सकता है।

3 अदरक आप मलेरिया से लड़ने के लिए घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पानी में उबालकर पीने से रिकवरी प्रॉसेस तेज होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीबायोटिक मतली, उल्टी, बुखार, शरीर में दर्द को दूर करते हैं।

जानें, कौन से हैं वे 5 अचूक घरेलू नुस्खे, जो करेंगे मलेरिया का उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source