Stretch Marks : मेकअप से स्ट्रेच मार्क्‍स को छिपाने के आसान टिप्स

बॉडी में स्ट्रेच मार्क्‍स (Stretch Marks) का होना काफी स्वाभाविक है और इसमें शर्माने जैसी कोई बात नहीं है। कई बार कुछ खास मौकों पर हम इन्हें ढकना या हल्का दिखाना चाहते हैं, ऐसे में सही सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल कर आप इन्हें कुछ समय तक के लिए कवर कर सकते हैं। लॉरियल पेरिस यूएसए की तरफ से ऐसे ही कुछ खास टिप्स (Tips to hide Stretch Marks) सुझाए गए हैं।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : February 23, 2020 5:10 PM IST

बॉडी में स्ट्रेच मार्क्‍स (Stretch Marks) का होना काफी स्वाभाविक है और इसमें शर्माने जैसी कोई बात नहीं है। कई बार कुछ खास मौकों पर हम इन्हें ढकना या हल्का दिखाना चाहते हैं, ऐसे में सही सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल कर आप इन्हें कुछ समय तक के लिए कवर कर सकते हैं। लॉरियल पेरिस यूएसए की तरफ से ऐसे ही कुछ खास टिप्स (Tips to hide Stretch Marks) सुझाए गए हैं।

सही कलर करेक्टर का करें चयन

बात जब स्ट्रेच मार्क्स (How to get rid of Stretch Marks in hindi) को ढकने की आती है, तो ऐसे में रंगों की सही पहचान सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। अगर ये नए या बैंगनी रंग के हैं, तो इन्हें हल्का दिखाने के लिए पीले कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। शरीर पर मौजूद ये मार्क्‍स अगर पुराने हैं, तो आपको किसी कलर करेक्टर की जरूरत नहीं है, क्योंकि त्वचा के बाकी हिस्सों की तुलना में इनका रंग पहले से ही हल्का होता है।

Stretch Marks : स्ट्रेच मार्क्स को दूर करते हैं ऐलो वेरा जेल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

फुल कवरेज फाउंडेशन

बेशक स्ट्रेच मार्क्‍स को कवर करने के लिए फुल कवरेज फाउंडेशन काफी जरूरी है। इनके सही इस्तेमाल से स्कार्स से लेकर हाइपरपिग्मेंटेशन तक को कवर किया जा सकता है।

मेकअप को करें सेट

स्ट्रेच मार्क्‍स को कवर करने के बाद, आप इसे दिनभर टिकाए रखना चाहेंगे। मेकअप दिन भर बरकरार रहे और इसका कवरेज भी बेहतर हो, इसके लिए मेकअप ब्रश से इन पर सेटिंग पाउडर लगाना न भूलें।

सेल्फ-टैनर को करें अप्लाई

मेकअप के बिना आप सेल्फ-टैनर की मदद से स्ट्रेच मार्क्‍स के गहरे निशान को कवर कर सकते हैं। बताने की जरूरत नहीं है, इसकी मदद से अपने लुक को अपने हिसाब से सांवला बनाया और खुद को अलग व खूबसूरत दिखाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source