दही और फाइबर फूड का सेवन करने वाले फेफड़ों के कैंसर से सुरक्षित
दही और फाइबर फूड का सेवन कई तरह के रोगों से बचाने के साथ फेफड़ों के कैंसर से भी बचाता है. अगर आप डेली डाइट में हाई फाइबर फूड और दही का सेवन करते हैं, तो लंग्स कैंसर का खतरा 33 प्रतिशत कम हो जाता है. दही खाने के फायदे हम सभी जानते हैं. हाई फाइबर फूड भी हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी होता है.
दही और फाइबर फूड का सेवन करने वाले फेफड़ों के कैंसर से सुरक्षित.
Written by akhilesh dwivedi|Updated : October 26, 2019 11:50 AM IST
फाइबर फूड का सेवन अक्सर लोगों को खाने के लिए डॉक्टर बताते हैं. हेल्थ के लिए पाचन तंत्र का बेहतर होना सबसे जरूरी होता है. वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा फाइबर फूड के सेवन का सुझाव दिया जाता है. डायबिटीज रोगियों के लिए भी फाइबर फूड अच्छे होते हैं. दही का सेवन पाचन तंत्र बेहतर करने के साथ प्रोटीन और प्रोबायोटिक देता है. प्रोबायोटिक शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि "जो लोग दही और फाइबर फूड का सेवन करते हैं उनमें फेफड़ों के कैंसर का खतरा (Risk of lung cancer) बहुत कम होता है."
शोधकर्ताओं नें अपने शोध में पाया कि "दही और फाइबर का सेवन करने वाले लोगों में 33 प्रतिशत फेफड़ों के कैंसर (lung cancer) का खतरा उन लोगों की तुलना में 33 प्रतिशत कम था, जो लोग दही या फाइबर का सेवन नहीं करते थे."
Add The HealthSite as a Preferred Source
दही खाने के फायदे
रोजाना दही खाने से शरीर को जरूरी पोषण के साथ प्रोबायोटिक मिलता है. आंत हेल्थ बेहतर रहता है. पाचन तंत्र बेहतर रहता है. मेटाबॉलिज्म अच्छा होने के साथ मोटापा और दही खाने से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.
एक शोध के अनुसार रोजाना दही खाने वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है. दही खाने से बीमारियों का खतरा कम होता है. वजन कम करने में दही बहुत सहायक होती है.
कैल्शियम की मात्रा दही में पायी जाती है, जो शरीर को जरूरी कैल्शियम और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है.
दही खाने से ब्रेन हेल्थ भी बेहतर होता है. अगर आप रोजाना दही का सेवन करते हैं, तो तनाव और डिप्रेशन की समस्या से भी बचते हैं.
हाई फाइबर फूड के फायदे
हेल्दी डाइट में फाइबर बहुत जरूरी होते हैं. यह बात सभी डाइट एक्सपर्ट्स बताते हैं. अगर आप रोजाना हाई फाइबर फूड लेते हैं, तो आंत हेल्थ बेहतर होता है.
डेली डाइट में हाई फाइबर फूड शामिल करने से कैंसर, डायबिटीज और मोटापा जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है.
बाल और त्वचा के पोषण के लिए भी हाई फाइबर फूड की जरूरत होती है. फाइबर फूड एंटी एजिंग फूड भी माने जाते हैं.
डायबिटीज की बीमारी से बचने और डायबिटीज रोगियों के लिए शुगर कंट्रोल करने में भी फाइबर फूड फायदेमंद होते हैं.
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.