Lung Cancer In Women: महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ रहा है, जानें क्या कहता है नया शोध

महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer In Women) का खतरा बढ़ रहा है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित नए शोध के अनुसार युवा महिलाओं में लंग्स कैंसर का खतरा बढ़ा है. पुरुषों की तुलना में यह पहले कम होता था.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 6, 2020 1:57 PM IST

Lung Cancer In Women: फेफड़े का कैंसर हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ रहा है. धूम्रपान और सिगरेट पीने वालों में लंग्स कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है. हाल में एक शोध में यह पाया गया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ रहा है. फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) में अभी तक पुरुषों की संख्या ज्यादा रहती रही है. शोधकर्ताओं का मानना है कि फेफड़ों के कैंसर की दरें इस बात का संकेत दे रही हैं कि यह अब महिलाओं को भी चपेट में लेने लगा है. पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर अभी तक ज्यादा देखा जाता था. इसकी मुख्य वजह धूम्रपान और तम्बाकू को माना जाता रहा है.

क्या है फेफड़ों के कैंसर का शोध

यह शोध इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित हुआ है. इस शोध में 40 देशों के युवाओं को शामिल किया गया था. शोध में युवाओं में फेफड़ों के कैंसर की दर पर अध्ययन किया गया है.

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि महिलाओं में एडेनोकार्सिनोमा लंग्स कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. महिलाओं की तुलना में पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर की दर कम हो रही है. हलांकि जिन देशों में महिलाओं में धूम्रपान की दर बढ़ी है वो पुरुषों की तुलना में अभी भी कम है.

फेफड़ों के कैंसर पर हुए इस शोध को शोधकर्ता एक सूचनात्मक शोध मानते हैं. इससे महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर की दर पर सूचना एकत्र की गई है. लंग्स कैंसर के बारे में शोधकर्ता मानते हैं कि महिलाओं में किन कारणों से फेफड़ों के कैंसर हो रहे हैं इस और शोध की जरूरत है.

फेफड़ों के कैंस के मुख्य कारण | Lung Cancer Causes

अभी तक के मेडिकल रिसर्च मानते हैं कि फेफड़ों का कैंसर ज्यादातर धूम्रपान और सिगरेट पीने वालों में होता है. कुछ मामलों में यह पर्यावरण और प्रदूषण पर भी निर्भर करता है. किसी भी तरह के कैंसर का कारण जीवनशैली और खान-पान पर भी निर्भर करता है. लंग कैंसर (Lung Cancer) का बढ़ रहा है खतरा, जानें बचाव के आसान उपाय.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source