... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 2, 2018 12:20 AM IST
लंग्स कैंसर के खतरे को कम करने वाले हर्ब्स। © Shutterstock
लंग कैंसर की समस्या सबसे बड़ी समस्या है इसकी मुख्य वजह स्मोंकिंग को माना जाता है। बदलते पर्यावरण में वायु प्रदूषण और स्मोंकिंग दोनों ने इसके खतरे को दोगुना कर दिया है। एक रिसर्च के अनुसार स्मोंकिंग छोड़ने के 15 साल बाद भी लंग्स कैंसर होने का खतरा रहता है। अगर आप भी स्मोंकिंग छोड़ने के बाद कैंसर की संभावना को कम करना चाहिए तो आपको अपनी डायट में कुछ खास हर्ब्स को शामिल करना चाहिए। हम यहां 4 ऐसे हर्ब्स के बारे में बात कर रहें हैं जो लंग्स कैंसर की संभावना को कम करने का काम करते हैं। तो आइए जानते हैं लंग्स कैंसर को कम करने के लिए कौन-कौन से हर्ब्स मददगार होते हैं।
गिलोय
गिलोय सबसे अच्छा एंटीबायोटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट हर्ब है, जो कैंसर की रोकथाम में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है, जिससे आपको कैंसर सैल्स से लड़ने में मदद मिलती है।
मुलेठी
गले में खराश या खांसी ही नहीं, इसका सेवन लंग कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम करना है। मुलेठी के प्रयोग करने से न सिर्फ गले बल्कि पेट और लंग कैंसर के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना थोड़ी-सी मात्रा में मुलेठी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ेंः हेल्दी लंग्स के लिए 5 बेहतरीन फूड।
ये भी पढ़ेंः हेल्दी लिवर के लिए 4 बेहतरीन फूड।
तुलसी
तुलसी एक ऐसी औषधि है, जो हर तरह के कैंसर से आपका बचाव करती है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के कारण इसका सेवन कैंसर को रोकने में बहुत प्रभावी होता है। रोजाना तुलसी के 5 पत्तों का सेवन कैंसर से बचाता और साथ ही इससे इम्यूनिटी भी स्ट्रॉग होती है।
लहसुन
लहसुन में एेसे कई गुणकारी तत्व मौजूद हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर के अंदर उत्पन्न होने वाली कैंसर की कोशिकाएं खत्म हो जाती है और इससे फेफड़ें भी स्वस्थ रहते हैं।