Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की बीमारी तब होती है जब ब्लड सर्कुलेशन सामान्य से कम रहने लगता है. सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है. जब इंसान का ब्लड प्रेशर इससे कम रहने लगता है तो लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की परेशानी मानी जाती है. सामान्यतया जब 90 से कम ब्लड प्रेशर होता है तो तब लो ब्लड प्रेशर की बीमारी कहते हैं. Low Blood Pressure की परेशानी होने पर विशेष ध्यान की जरूरत होती है. क्योंकि इसकी वजह से शरीर के अंगों में ब्लड ठीक से नहीं पहुंचता है. अगर निम्न रक्तचाप की परेशानी युवास्था में होती है तो इसे ठीक किया जा सकता है. जिसे लो ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है वो बहुत थकान और कमजोरी महसूस होने पर भी लो ब्लड प्रेशर की परेशानी देखी जाती है.
वैसे तो हर बीमारी का इलाज दवाओं से ही होता है. लेकिन लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को आप एक्सरसाइज, डाइट और कुछ घरेलू उपाय से भी नियमित कर सकते हैं. अगर आप लो ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना चाहिए. इसके अलावा आपको कुछ विशेष एक्सरसाइज को भी अपनना चाहिए. सक्रिय जीवनशैली भी लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को ठीक करने में मदद करती है.
इसके साथ ही साथ लो ब्लड प्रेशर के मरीजो के लिए भोजन पोषक तत्वोँ से भरपूर होना चाहिए, पैदल चलना, साईकिल चलाना और तैरना जैसे व्यायाम भी फायदेमंद साबित होते है.
लो ब्लड प्रेशर या निम्न रक्तचाप में लोगों को चक्कर आने की परेशानी होती है. इससे बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है खुद को हाइड्रेट रखें. ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ व पानी पीना चाहिए.
निम्न रक्तचाप या Low BP की परेशानी होने पर सुबह के समय फलों को जूस काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए आप नारंगी और चुकंदर के जूस पी सकते हैं. इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर की परेशानी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है.
आंवले के 2 ग्राम रस में 10 ग्राम शहद मिलाकर कुछ दिन प्रातःकाल सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर दूर करने में मदद मिलती है.
जिसको लो बी पी की शिकायत हो और अक्सर चक्कर आते हों तो आवलें के रस में शहद मिलाकर चाटने से जल्दी आराम मिलता है.
अदरक के बारीक कटे हुए टुकडों में नींबू का रस व सेंधा नमक मिलाकर रख लें. इसे भोजन से पहले थोडी-थोडी मात्रा में दिन में कई बार खाते रहने से यह रोग दूर होता है.
200 ग्राम मट्ठे मे नमक, भुना हुआ जीरा व थोडी सी भुनी हुई हींग मिलाकर प्रतिदिन पीते रहने से इस समस्या के निदान में पर्याप्त मदद मिलती है.
टमाटर के रस में थोडी सी काली मिर्च व नमक मिलाकर पीना लाभदायक होता है. उच्च रक्तचाप में जहां नमक के सेवन से रोगी को हानि होती है, वहीं निम्न रक्तचाप के रोगियों को नमक के सेवन से लाभ होता है.
गाजर के 200 ग्राम रस में पालक का 50 ग्राम रस मिलाकर पीना भी निम्न रक्तचाप के रोगियों के लिये लाभदायक रहता है.
निंबू को पानी के साथ या सलाद आदि के साछ रोज खाने से इस समस्या से रात मिलती है.
लहसुन निम्न रक्तचाप के रोगियों के लिये बहुत ही लाभदायक होता है इसका नियमित सेवन करने से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम होता है.
50 ग्राम देशी चने व 10 ग्राम किशमिश को रात में 100 ग्राम पानी में किसी भी कांच के बर्तन में रख दें. सुबह चनों को किशमिश के साथ अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं और पानी को पी लें. यदि देशी चने न मिल पाएं तो सिर्फ किशमिश ही लें. इस विधि से कुछ ही सप्ताह में ब्लेड प्रेशर सामान्य हो सकता है.
रात को बादाम की 3-4 गिरी पानी में भिगों दें और सुबह उनका छिलका उतारकर कर 15 ग्राम मक्खन और मिश्री के साथ मिलाकर बादाम-गिरी को खाने से लो ब्लड प्रेशर नष्ट होता है.
प्रतिदिन आंवले या सेब के मुरब्बे का सेवन लो ब्लेड प्रेशर में बहुत उपयोगी होता है.
रात्रि में 2-3 छुहारे दूध में उबालकर पीने या खजूर खाकर दूध पीते रहने से निम्न रक्तचाप में सुधार होता है.