Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज पल में दोस्ती, पल में प्यार का जमाना है। दोस्ती हुई नहीं कि मौका मिलते ही प्यार का इजहार करने में भी लड़के-लड़कियों को देर नहीं लगती। कई बार किसी को सामने वाले से प्यार हो जाता है, तो किसी के लिए कोई सिर्फ दोस्त रहता है। इस प्यार और दोस्ती को समझ पाना कई बार काफी मुश्किल होता है। जिसे आप प्यार समझ बैठते हैं, वह असल में सिर्फ दोस्ती होती है। ऐसे में कई बार दिल टूट जाता है। आखिर कैसे समझें इस फर्क को कि सामने वाला आपको पसंद करता है या सिर्फ अच्छा दोस्त समझता है? कैसे जानें कि आपका पंसदीदा साथी आपका प्यार है या सिर्फ एक खास दोस्त।
दरअसल, हर किसी की अपनी खास पसंद होती है पर जरूरी नहीं कि जिसे आप पसंद करते हैं वो भी आपको पंसंद करता ही हो। इससे पहले कि आप मन ही मन कुछ और समझ बैठें, इस बात को पता लगाने की जरूरत है। इन तरीकों से जानने की कोशिश करें कि जिसे आप पसंद करते/करती हैं, वह इंसान आपको पसंद करता है या सिर्फ आपको अपना एक अच्छा दोस्त मानता है। 10 वर्ष का एज गैप, शादीशुदा जिंदगी को कर सकता है बर्बाद
जब रहे आसपास
जब किसी लड़का-लड़की के बीच की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगे तो उस दौरान कई प्यार भरी गतिविधियां होने लगती हैं। यदि आप दोनों अच्छे दोस्त हैं और आपका पार्टनर आपके प्रति जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहा है या आपके आसपास रहकर अपने दिल की बात को जाहिर करने की कोशिश करता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह आपको पसंद करता है। यदि ऐसा नहीं करता और किसी दूसरी लड़की की बातें करता रहता है, तो आप समझ जाएं कि वह आपको सिर्फ अपना दोस्त मानता है। दोस्त समझते हुए ही अपनी दिल की बात आपसे शेयर करता है।
[caption id="attachment_612252" align="alignnone" width="655"]
© Shutterstock[/caption]
बातें करे शेयर
जब आप किसी लड़के को पसंद करें तो आप अपने अंदर की सभी भावनाओं को शेयर करती हैं। जब आपका दोस्त आपकी भावनाओं को अहमियत देता है, आपके हर दुख-सुख का भागीदार बनता है तो समझ जाएं, वह भी आपको पसंद करता है। यदि वह ऐसा नहीं करता, आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं दिखाता है, तो इसे प्यार का नाम जबरदस्ती देने की कोशिश न करें। वह आपका साथी सिर्फ दोस्त है, आपका प्यार नहीं।
आपका पार्टनर कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा, जानें ऐसे
विश्वास हो सिर्फ आप पर
यदि लड़की किसी लड़के से अपनी हर बात को शेयर कर रही है तो इसका मतलब उसे आप पर विश्वास है। वह आपमें अपना अच्छा दोस्त देखती है। आपको बता दें कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से हर बात शेयर नहीं करती हैं।
बिना शर्म और झिझक के जब लगा ले गले
लड़के अक्सर बातचीत के दौरान अपने दोस्त को प्यार से मारते हैं। ऐसा ही कुछ लड़किया भी करती हैं। बातों के दौरान बिना झिझक आपके नजदीक आकर आपको गले लगा ले या आपके सामने वह खुद को खूबसूरत दिखाने की कोशिश न करे। ये कुछ ऐसी बातें हैं, जो दर्शाती हैं कि वह आपको एक अच्छा दोस्त से और कुछ ज्यादा नहीं मानती है। जानते हैं कौन से अक्षर वाले पुरुष होते हैं स्मार्ट और करते हैं अपनी पत्नी से बेहद प्यार?
बेमतलब चिढ़ जाना
यदि आपकी दोस्त आपको बात-बात पर चिढ़ाए, आपकी तारीफ ना करें या फिर आपको स्मार्ट न कहे। दूसरी लड़कियों की तरह आपको इंप्रेस करने की कोशिश नहीं करती तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह सिर्फ आपको अपना बेस्ट फ्रेंड ही मानती है।
जब करे दूसरी लड़कियों की बात
यदि आपका दोस्त आपसे बात करते हुए किसी दूसरी लड़कियों के बारें में बात कर रहा है तो इसका मतलब है कि उसके दिल में आपके प्रति कुछ नहीं है। कोई भी लड़का जब किसी लड़की को लाइक करता है तो वह कभी भी दूसरी लड़कियों की बात नहीं करेगा। वो खुद को ऐसा करने से रोकेगा लेकिन अगर वो आपसे दूसरी लड़कियों के बारे में बात करता है तो आपको अपने कदम पीछे खींच लेने चाहिए।