
Also Read
वरुण धवन बंधे नताशा संग शादी के बंधन में, शादीशुदा जिंदगी को ताउम्र खुशहाल बनाए रखने के लिए न्यूली वेड्स के लिए 5 टिप्स।
Varun Dhawan Marriage in Hindi: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan in Hindi) रविवार को अपने प्यार नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वरुण ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। अभिनेता वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर नवविवाहित जोड़े की तस्वीर एक शॉर्ट कैप्शन नोट के साथ पोस्ट की। वरुण ने इस इमेज को कैप्शन दिया, 'लाइफ लॉन्ग लव अब ऑफिशियल हो गया।' वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रविवार को अलीबाग में शादी (Varun Dhawan Weds Natasha) कर ली। उनकी शादी में कई बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं, उनमें करण जौहर, जोआ मोरानी, कुणाल कोहली और शशांक खेतान सहित दूल्हे (Varun Dhawan Marriage) के फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दोस्त मौजूद थे। उनकी (Varun Dhawan Wedding in Hindi) शादी की समारोह 22 जनवरी से ही चल रही थी। हालांकि, शादीशुदा जिंदगी को हमेशा खुशहाल बनाए रखना एक चुनौती भरा काम होता है। इसमें दोनों तरफ से ही मैच्योरिटी, समझदारी, आपसी समझ, एक-दूसरे के प्रति जरूरी है। आइए जानते हैं किन 5 टिप्स (Tips for Happy Married Life) को हर न्यूली वेड्स कपल को फॉलो करके शादीशुदा जीवन की शुरुआत करनी चाहिए...
View this post on Instagram
1 आपकी भी एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan Marriage) की तरह हाल ही में शादी हुई है, तो शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपस में हर मामले में बैलेंस बनाकर चलना होगा। यदि आप शादी के पहले वर्ष से ही कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखेंगे, तो आपकी मैरिड लाइफ में हमेशा मिठास घुली रहेगी।
2 आपस में कुछ भी ना छिपाएं। किसी भी रिश्तों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। एक-दूसरे के प्रति प्यार, धैर्य, संयम, इज्जत का होना बहुत जरूरी होता है।
3 बात करते समय टोन नीचे रखें, तेज आवाज में बात करने से सामने वाले को बुरा लग सकता है। शब्दों का चयन हमेशा सोच-समझकर करें। बात-बात में एक-दूसरे के घर वालों पर टीका-टिप्पणी करने से बचें। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसे मान लें।
4 यदि आपकी अरेंज मैरिज हुई है, तो जाहिर सी बात है एक-दूसरे को जानने-समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है। ऐसे में किसी भी चीज के लिए फोर्स (चाहे वह शारीरिक संबंध बनाना हो) ना करें। शादी के शुरुआती कुछ दिनों में एक-दूसरे को स्पेस दें। धीरे-धीरे आप खुद ही पसंद-नापसंद जान जाएंगे।
5 अपनी शादी, अपने लाइफ पार्टनर की तुलना दूसरों से ना करें। आपकी जिससे भी शादी हुई है, जैसे भी घर-परिवार मिला है, उसे अपनाएं। पार्टनर की बातों या पार्टनर के फैमिली वालों को नहीं एक्सेप्ट करने पर शादीशुदा जिंदगी में खटास उत्पन्न होने लगती है। आपके किस्मत में जो भी हासिल है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार करें। खासकर तब, जब उसकी तरफ से कोई समस्या नहीं।
Healthy Married Life : हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए फॉलो करें ये टिप्स