Valentine's Special: अनुष्‍का शर्मा को ऐसे गिफ्ट देखकर खुश रखते हैं विराट कोहली, स्ट्रॉंग बान्डिंग के लिए आप भी करें ट्राई

Valentine's Special: एक बार जब अनुष्‍का से इंटरव्‍यू में पूछा गया कि विराट कोहली से उन्‍हें अब तक का सबसे बेस्‍ट गिफ्ट क्‍या दिया है तो इसके जवाब में अनुष्‍का शर्मा ने ईमानदारी यानि कि Honesty ही कहा था।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : February 7, 2021 2:04 PM IST

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा सिर्फ बी टाउन में ही फेवरेट कपल नहीं है बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर लोग विराट और अनुष्‍का की जोड़ी को पसंद करते हैं। विराट अपनी पत्‍नी अनुष्‍का के प्रति कितने लॉयल और डेसपिरेट हैं इसे वे अपने ट्वीट और पोस्‍ट से बताते रहते हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्‍स भी विराट-अनुष्‍का की बान्डिंग को खूब पसंद करते हैं। एक बार विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वो अनुष्‍का के साथ अपने रिश्‍ते को मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखते हैं। इस वेलेंटाइन स्‍पेशल वीक (Valentine's Special) के मौके पर आप भी अपना रिश्‍ता विराट-अनुष्‍का जैसा मजबूत कर सकते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं कि विराट कोहली अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा को कैसे गिफ्ट देते हैं और आप किस तरह अपनी पार्टनर को इस वेलेंटाइन डे पर स्‍पेशल फील करा सकते हैं।

Honesty से बढ़कर और कुछ नहीं

एक लड़की चाहे किसी भी मुकाम पर हो, अगर उसे अपने पार्टनर से ईमानदारी मिले तो इससे बढ़कर उसके लिए और कुछ नहीं होता है। विराट कोहली अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा के लिए बहुत लॉयल रहते हैं। विराट कोहली, सोशल मीडिया पर भी पोस्‍ट कर अनुष्‍का के लिए अपने प्‍यार को जाहिर करते रहते हैं। एक बार जब अनुष्‍का से इंटरव्‍यू में पूछा गया कि विराट कोहली से उन्‍हें अब तक का सबसे बेस्‍ट गिफ्ट क्‍या दिया है तो इसके जवाब में अनुष्‍का शर्मा ने ईमानदारी यानि कि Honesty ही कहा था। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी पत्‍नी हमेशा खुश रहे और आपकी बॉन्डिंग स्‍ट्रॉंग हो तो उनके साथ Honest रहें।

साथ में उनका फेवरेट Song सुनें

हम आपसे यह नहीं कह रहे हैं कि आप अपनी पत्‍नी के लिए कुछ गाएं, क्‍योंकि यह बहुत ही बोरिंग आइडिया है और ज्‍यादातर लड़कियों को यह पसंद भी नहीं आता है। लेकिन हां, आप अपनी पत्‍नी के साथ उनका फेवरेट गाना जरूर सुन सकते हैं। ये एकदम प्रेक्टिकल भी है और आपकी पत्‍नी को आपका ये अंदाज पसंद भी आएगा।

डेट पर लेकर जाएं

तो क्‍या हुआ आपकी शादी हो गई है तो? शादी का मतलब ये कतई नहीं होता है कि अब आप एक ब्‍वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह अपने रिलेशनशिप को इन्‍ज्‍वॉय नहीं कर सकते हैं। बल्कि शादी के बाद तो आप और भी ज्‍यादा एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं वो भी न्‍यूली मैरिड कपल हैं तो वेलेंटाइन स्‍पेशल (Valentine's Special) के मौके पर अपनी पत्‍नी को कहीं डेट पर लेकर जाएं। डेट पर जाते वक्‍त अपनी पत्‍नी पर किसी तरह की रोक न लगाएं। उनका जो पहनने का, खाने का मन हो, उन्‍हें करने दें। अगर आप विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के रिलेशनशिप को बारीकी से देखेंगे तो पाएंगे कि ये कपल हमेशा कहीं न कहीं घूमता रहता है।

कुछ स्‍पेशल Cook करें

अगर आपको थोड़ी बहुत कुकिंग भी आती है तो आप अपनी पत्‍नी के लिए जरूर कुछ कुक करें। लेकिन अगर आपने कभी कुक नहीं किया तो उनकी कोई भी फेवरेट डिश को यूट्यूब से बनाना सीखें और इस वेलेंटाइन स्‍पेशल (Valentine's Special) वीक के मौके पर कम से कम एक बार ट्राई जरूर करें। यकीन मानिए आपका ये ट्राई आपकी पत्‍नी को बहुत पसंद आएगा और बदलें में काफी प्‍यार भी मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.