Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Things girls hates about boys: लड़कियों से दोस्ती करने के लिए लड़के उनपर अपना इम्प्रेशन जमाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। लड़के अच्छा प्रभाव डालने के लिए अपने कपड़ों और जूतों से लेकर अपनी फिटनेस और मसल्स फ्लॉन्ट करके भी दोस्तों और खासकर लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि लड़कियों को आपकी कोई आदत बुरी भी तो लग सकती है? अगर आपने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया तो हम बता दें कि लड़कियों को लड़कों में कौन-सी बातें लगती हैं सबसे ख़राब। ( Things girls hates about boys in hindi)

कई लड़के ऐसे होते हैं जो हर छोटी-छोटी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। ऐसे लोग खुद से इतना प्यार करते हैं कि खुद की तारीफों के पुल बांधने में ज़रा नहीं हिचकते। लेकिन, आपका खुद से यह प्यार या बड़बोलापन डेटिंग के मामले में आपके काम नहीं आता। बल्कि, लड़कियां ऐसे लड़कों को नापसंद ही करती हैं जो खुद की ही तारीफें करते रहते हैं। क्योंकि, ऐसे लोग केवल खुद की बात कहते हैं और उनमें दूसरों की बातें सुनने का गुण नहीं होता। लेकिन, किसी भी बातचीत में दोनों तरफ के विचारों का आदान-प्रदान ज़रूरी है और लड़कियों को जब अपनी बात रखने और सुने जाने का स्कोप नज़र नहीं आता तो वे ऐसे लोगों से दूर ही रहती हैं।
लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जो अपने विचारों से साहसी और प्रोग्रेसिव थिंकिंग के हो। नकारात्मक, डरपोक और बात-बात पर दूसरों को टोकने वाले या उन्हें किसी चीज़ का डर दिखाने वाले लड़कों से लड़कियों को दूर रहना ही पसंद आता है।
जी हां, चुगलखोरी की आदत आपकी डेटिंग पर भी असर डाल सकती है। अगर आप दूसरों के बारे में अपनी राय प्रकट करने और उनकी पर्सनल या कॉन्फिडेंशियल जानकारियों को दूसरों के साथ शेयर करने में ज़रा भी देर नहीं लगाते तो मान लें कि सामने वाली लड़की के मन में आपके लिए ज़रा भी सम्मान नहीं बचेगा। वह आपसे दूर रहना पसंद करेंगी
लड़कियां सोशल मैनर्स को अहमियत देती हैं। इसीलिए, जो लड़के छोटी-छोटी बात पर अपना आपा खो देते हैं या गाली-गलौज करने लगते हैं उन्हें लड़कियां नापसंद करती हैं।
रिलेशनशिप या किसी भी तरह की दोस्ती में किसी एक व्यक्ति का दूसरे पर हावी होना नुकसानदायक ही साबित होता है। अगर आप उन लड़कों में से हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड, महिला दोस्तों और यहां तक कि अपने घर की महिलाओं पर अपना विचार थोपने की कोशिश करते हैं तो लड़कियां आपके साथ अपने भविष्य को सुरक्षित नहीं मानती और वे अपनी चलाने वाले लड़कों से दूर ही रहती हैं। (types of boys girls don't like)
