रिश्‍तों को रखना है बेहतर, तो अपनाएं ये एक्‍सपर्ट टिप्‍स

अगर आपको भी कायम करने हैं अन्य लोगों से बेहतर संबंध तो अपनाएं रिलेशनशिप एक्सपर्ट गीतांजलि शर्मा के ये टिप्स -

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 24, 2019 8:36 PM IST

कई बार देखा गया है कि बहुत सफल व्‍यक्ति भी अपने भीतर एक खालीपन लिए रहते हैं। ऐसा त‍ब होता है जब आप सारा फोकस कॅरियर और भौतिकता पर रखते हैं। जबकि आत्मिक संतुष्टि के लिए बहुत जरूरी है खुद से प्‍यार करने वाले कुछ लोगों का होना। रिश्‍ते (Happy relationship tips) बनाना भले आसान हो, पर उन्‍हें बचाना एक कला है। इसे कोई भी व्‍यक्ति साथ लेकर नहीं जन्‍मता, बल्कि इन्‍हें सीखा जा सकता है। किसी भी व्‍यक्ति की सफलता सिर्फ उसकी आर्थिक स्‍थिति या कॅरियर से ही तय नहीं होती, बल्कि यह भी देखा जाता है कि उसके दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों से संबंध (Happy relationship tips) कैसे हैं। अगर आपको भी कायम करने हैं अन्‍य लोगों से बेहतर संबंध तो अपनाएं रिलेशनशिप एक्‍सपर्ट गीतांजलि शर्मा के ये टिप्‍स -

listen-to-each-other

बनेंं अच्‍छे श्रोता

रिश्‍ते लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने के लिए (Happy relationship tips) जरूरी है कि आप एक-दूसरे की बात भी सुनें। जिन लोगों को सिर्फ अपनी ही बात रखते रहने की आदत होती है, अन्‍य लोग उनसे कटने लगते हैं। जबकि जो लोग धैर्य पूर्वक औरों की भी बात सुनते हैं, उन्‍हें सभी प्‍यार करते हैं और लंबे समय तक उनसे जुड़े रहना चाहते हैं।

अपेक्षाओं को सीमित रखें

अधिकांश रिश्‍ते इसलिए टूटते हैं कि हम उनसे जरूरत से ज्‍यादा अपेक्षा रखने लगते हैं। जबकि हम यह भी भूल जाते हैं कि हमने उन्‍हें दिया क्‍या। रिश्‍तों में हमेशा देने की आदत डालें (Happy relationship tips)। चाहने की आदत जितनी कम होगी रिश्‍ता उतना ज्‍यादा खूबसूरत और दीर्घजीवी होगा।

सिर्फ काम के लिए कॉल ?

अगर आप अपने दोस्‍तों–रिश्‍तेदारों को सिर्फ काम के समय याद करते हैं, तो मानकर चलिए कि आपके रिश्‍ते बहुत समय तक चलने वाले नहीं हैं। इससे लोगों को लगने लगता है कि आप स्‍वार्थी हैं और केवल काम के समय औरों को याद करते हैं। रिश्‍ते यूज एंड थ्रो की श्रेणी में नहीं आते। इसलिए सिर्फ काम के लिए नहीं, बल्कि हमेशा अपने प्रियजनों के संपर्क (Happy relationship tips) में रहें।

give-time-to-loved-one

समय निकालें

यह सही है कि मौजूदा दौर में सभी बहुत व्‍यस्‍त हो गए हैं। घरेलू जिम्‍मेदारियों ओर वर्कप्‍लेस के टारगेट के बीच अपने लिए समय बचता ही नहीं। वर्कप्‍लेस के टारगेट कितने भी बड़े क्‍यों न हों, अपने रिश्‍तों के लिए समय निकालते रहें (Happy relationship tips)। रिश्‍तों को भी किसी पौधे की तरह खाद पानी की जरूरत होती है। इसलिए बिजी शेड़यूल से भी उनके लिए समय निकालते रहें।

न बनाएं बैलेंस शीट

रिश्‍तों में अगर तुलना ही होती रहेगी तो वह बेहतर नहीं हो पाएंगे। आप हमेशा यही कैलकुलेट करते रहेंगे कि आपने क्‍या किया और दूसरे ने क्‍या किया, तो रिश्‍तों में असंतोष आएगा ही। रिश्‍तो को बैलेंसशीट बनने से बचाना चाहिए।

टिट फोर टैट, एक गलत आदत

अच्‍छे से अच्‍छे रिश्‍ते को भी अगर खत्‍म करना है तो टिट फोर टैट का फार्मूला अपना लें। रिश्‍तो की मधुरता में यह फार्मूला कड़वाहट घोलता है। किसी के भी हर कदम के पीछे उसके अपने तर्क और आग्रह होते हैं। इन्‍हें समझे बिना ही अगर हम अपने तर्क से उसे देखते रहेंगे, तो रिश्‍तों में गड़बड़ की भरपूर संभावना है।

healp-each-other

पहल करें

रिश्‍तो में पहल करने से कभी न घबराएं (Happy relationship tips)। पहले दूसरों के काम आकर देखें, वे आपके काम जरूर आएंगे। एडजस्‍टमेंट और समझौते के लिए हमेशा तैयार रहें। यह जरूरी नहीं है कि हर रिश्‍ते से आपको कुछ फायदा ही होगा। इस सोच को बिल्‍कुल अपने दिमाग से निकाल दें। पर इस बात का हमेशा ध्‍यान रखें कि आपके होते हुए, आपके प्रियजनों को नुकसान नहीं होना चाहिए।

समझें दूसरों की जरूरत

अपने दोस्‍तों की जरूरत, मजबूरियों और अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें (Happy relationship tips)। अपने दायरे में रहकर इन्‍हें जितनी मधुरता से पूरा किया जा सकें, जरूर करें। हर रिश्‍ते की कुछ अपेक्षाएं होती हैं, उन्‍हें अपने स्‍तर पर पूरा करने की कोशिश करें। पर उन लोगों के लिए नहीं जो सिर्फ काम के समय याद करते हैं।

प्रशंसा करें

तारीफ किसी के लिए भी मानसिक खुराक हो सकती है (Happy relationship tips)। यह सभी को पसंद आती है। जब भी आपके अपने आपके लिए कुछ अच्‍छा करें, अपने निजी, पारीवारिक या व्‍यवसायिक जीवन में सफलता हासिल करें, तो उनकी प्रशंसा जरूर करें। हर किसी को स्‍पेशल फील होना या आकर्षण का केंद्र बनना अच्‍छा लगता है। कभी-कभी यह मौका उन्‍हें देते रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source