
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 31, 2018 7:18 PM IST
आप दोनों में प्यार है और आप एक-दूसरे के साथ ज़िंदगी बिताना चाहते हैं। लेकिन इसपर मुहर तो तभी लगेगी ना जब आप उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ करेंगे और वो हां कहेंगी। जहां एक तरफ बहुत से लड़के इस डर से शादी के लिए लड़की को प्रपोज़ नहीं करते कि कहीं वो मना ना कर दे तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो प्रपोज़ करने की हिम्मत केवल इसलिए नहीं पाते कि उन्हें पता नहीं कि इस खास मौके को यादगार बनाने का तरीका नहीं पता। तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। जी हां, हम आपको बताते हैं कुछ तरीके अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने के, जिसके बाद वो आपको हां ज़रूर कहेंगी और ये दिन बन जाएगा आप दोनों के लिए यादगार।
1) गाना गाएं
अगर आप किसी बैंड का हिस्सा हैं और आपकी प्रेमिका को उसमें दिलचस्पी है, तो आप अपने गिटार के ज़रिये अपना मैसेज उन तक पहुंचा सकते हैं। आप उनका मनपसंद रोमांटिक गीत गा सकते हैं या फिर गिटार बॉक्स में एक रिंग और नोट लिखकर उन्हें दे सकते हैं, जिसमें आप अपना प्रपोजल लिख सकते हैं।
2) आइसक्रीम
आइसक्रीम भला किसे नहीं पसंद होती। उनकी पसंदीदा आइसक्रीम का एक बॉक्स उन्हें गिफ्ट करें, लेकिन थोड़ा रोमांटिक तरीके से पैकिंग कीजिए बॉक्स की उसपर लिखें एक प्यारभरा मैसेज।
3) घूमने ले जाएं
सैर-सपाटा तो वैसे आपने किया ही होगा लेकिन किसी झील या समुद्र किनारे प्रपोज़ करने का आइडिया कैसा है ? रोमांटिक है ना? तो बस देर ना कीजिए उन्हें कहीं घुमाने ले जाएं। सीपियों से बनी प्यारी चीज़ें तोहफे में दीजिए और उनसे पूछिए-मुझसे शादी करोगी?
4) लव डायरी
अपनी गर्लफ्रेंड को लव डायरी बनाकर दें। इसमें वों सारी तस्वीरें, कैफे के बिल और उन तमाम जगहों के टिकट्स चिपकाएं जहां-जहां आप घूमने गए थे। साल दर साल आपका रिश्ता कैसे आगे बढ़ा है, पुरानी बातें यादकर वो ज़रूर बहुत खुश होंगी। डायरी के एक पन्ने पर लिखें कि आप उनसे शादी करना चाहते हैं। फिर जैसे ही वो हां कहें एक गुलाब का फूल और अंगूठी पहना दें उन्हें।
5) याद करें पहली डेट
शादी के लिए प्रपोज़ करने का एक बेहद ही रोमांटिक तरीका है यह। याद कीजिए आप दोनों पहली बार कहां मिले थे, उसी जगह एक मीटिंग या डेट प्लान करें। वहां जाकर कह दीजिए कि अब आपके रिश्ते को आगे बढ़ाने का वक़्त आ गया है। हमें यकीन है वो आपको इस रोमांटिक अंदाज़ में देखकर ना नहीं कर पाएंगी। बेस्ट ऑफ लक।
चित्र स्रोत – Youtube/Zee Music Company.