लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बरकरार रखने के टिप्स

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के असफल होने के कई कारण होते हैं जैसे- रिश्ते की शुरुआत में लोग एक-दूसरे से ज्यादा मिलना चाहते हैं, पर दूर रहने के कारण ऐसा हो नहीं पाता। ऐसे में कुछ टिप्स को फॉलो करके आप इस तरह के रिश्तों को ताउम्र बरकरार रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 27, 2020 12:17 AM IST

Tips to maintain Long distance relationship: रिश्तों को ताउम्र बनाए रखना एक मुश्किल काम है। जरा सी गलतफहमी, मनमुटाव, एक-दूसरे के प्रति विश्वास और इज्जत की कमी के कारण रिश्तों को टूटने में जरा भी देर नहीं लगती। और जब बात होती है लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long distance relationship) की तो अक्सर लोग इस तरह के रिश्तों को निभाने में नाकामयाब रहते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के असफल होने के कई कारण होते हैं जैसे- रिश्ते की शुरुआत में लोगों एक-दूसरे से ज्यादा मिलना चाहते हैं, पर एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ऐसा हो नहीं पाता। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने लव पार्टनर से काफी दूर होते हैं। जाहिर सी बात है, इससे रिश्ता प्रभावित होगा ही। लोग अपने आसपास खुशियां तलाशने लगते हैं, अपनी जरूरतों को पूरा करने लगते हैं। ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप टूटने की कगार पर आ जाता है।

लॉग डिस्टेंस रिशेलनशिप के असफल होने के कारण

कम्यूनिकेशन गैप यानी एक-दूसरे से हर दिन बात नहीं हो पाना, शक की भावना, साथ से दूर होनो के कारण नए दोस्त बनाना, अनिश्चित भविष्य जैसे कई कारण भी हैं, जो इस तरह के रिश्ते को अधिक दिनों तक बने नहीं रहने देते हैं। इस तरह के रिश्ते को बरकरार रखने के लिए  जॉय किंग और ऑस्ट्रेलियन एक्टर जैकब एलोर्डी (Actor Jacob Elordi) ने उन कपल्स को कुछ टिप्स (Tips to maintain Long distance relationship in hindi) दिए हैं, जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बरकरार रखने के टिप्स

1 दोनों की नई फिल्म 'द किसिंग बूथ 2' आई है। इस फिल्म में इन दोनों सितारों ने एली और नोआह के किरदारों को निभाया है, जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long distance relationship in hindi) में रहते हैं। यह कुछ ऐसा है, जिससे कई सारे कपल्स खुद को जोड़ सकते हैं, खासकर लॉकडाउन (Long distance relationship in lockdown) में वे इस बात को अच्छी तरह से महसूस कर सकते हैं।

2 ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉय ने कहा कि फिलहाल बातचीत ही उन लोगों के लिए अहम है, जो अपने रिश्ते को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

3 अभिनेत्री जॉय किंग ने यह भी कहा, "साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करने के लिए आप वक्त निकाल पाएं। जिंदगी को बहुत गंभीरता से न लें। दिन के आखिर में आपको अपने बेस्ट फ्रेंड को ही डेट करना है।"

4 जैकब भी अपनी सह-कलाकार और पूर्व प्रेमिका की बातों से सहमत नजर आए। उन्होंने कहा, "फोन का इस्तेमाल करें। फेसटाइम भी एक नायाब तोहफा है, जो एक ऐसे वक्त में आपके पास मौजूद है। गिफ्ट या मीम्स न भेजें, बस कॉल करें।"

Love under lockdown : लॉकडाउन में बढ़ ना जाए दूरियां, कपल्स-लवर्स प्यार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Benefits of Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों को होते हैं ये 3 फायदे