रिलेशनशिप में बार-बार झगड़े से परेशान? ये 4 ट्रिक आपसी कलह को करेंगी दूर और रिश्ता बनाएंगी मजबूत

अगर आपके रिश्ते में भी बहुत ज्यादा लड़ाईयां होती हैं तो आपको ये टिप्स फॉलो करने चाहिए, जो झगड़ों को कम करने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 3, 2022 12:33 PM IST

कहते हैं, जिस रिश्ते में तकरार न हो उसमें प्यार का मजा ही नहीं होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा लड़ाई भी आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचाती है। सप्ताह में एक-दो बार लड़ाई चल जाती है लेकिन बार-बार झगड़ा, किसी बात को लेकर बहस और आपसी सहमति न बन पाना किसी भी रिश्ते की नींव को हिला सकती है। ये सभी चीजें आपके रिश्ते में मजे को खराब कर सकती है और कुछ स्थितियों में आपका रिश्ता तबाह भी हो सकता है। अगर आप भी पिछले कुछ दिनों से ऐसा ही महसूस कर रहे हैं और चाहते हैं कि चीजें पहले से बेहतर हो जाए तो आपके लिए ये टिप्स जानना बहुत ही जरूरी है। अगर आपके रिश्ते में भी बहुत ज्यादा लड़ाईयां होती हैं तो आपको ये टिप्स फॉलो करने चाहिए, जो झगड़ों को कम करने में मदद करेंगे।

1-मैसेज में लड़ाई से बचें

अगर आप अपने पार्टनर से दूर हैं तो फिर आपके पास उनके लिए समय निकालने का एक ही रास्ता बचता है और वो है डिजिटल रास्ता। ये बात आपको जाननी चाहिए कि मैसेज में भी गुस्से वाला बर्ताव या फिर खराब तरीके से मैसेज में बात करने से भी आपके रिश्ते में दरारपड़ती है। आप मैसेज में सिर्फ प्यार से बात करें और पार्टनर की बेइज्जती करने के साथ-साथ उन्हें ताने मारने से बचें क्योंकि ये आप दोनों के बीच खाई को और बढ़ाने का काम करेगा।

2-बातों में शब्दों का ख्याल रखें

कभी-कभार लड़ाई में हम ऐसे शब्दों का प्रयोग कर बैठते हैं, जो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकते हैं लेकिन इसका पता आपको बाद में चलता है। कई बार तो आप बात संभाल लेते हैं लेकिन हर बार शब्दों को वापस लेना मुश्किल होता है। ये शब्द आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जब भी आपके दिमाग में कोई बात आए तो उसे कहने से पहले दोबार सोचिए की कहीं बात तो नहीं बिगड़ जाएगी।

3-सोने से पहले न करें झगड़ा

आपने पहले भी कई बार सुना होगा कि आपको गुस्से में कभी भी नहीं सोना चाहिए क्योंकि ये आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आप सोने से पहले झगड़े को शांतकरके सोएं, जो ठीक रहता है। ऐसा करने से आपके मन में अपने पार्टनर के खिलाफ बुरे शब्द नहीं आते हैं। कभी-कभार अगली सुबह उठने पर आप फ्रेश महसूस करते हैं क्योंकि आपका गुस्सा शांत हो चुका होता है।

4-अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश करें

रिश्ते में किसी भी समस्या का समाधान करने का सबसे बढ़िया तरीका है आप अपनी बातों को दिल में छिपा कर न रखें, खासकर जो आपको परेशान करती हों। भले ही आपका साथी आपको बिना शर्त प्यार कर सकता है, लेकिन हो सकता है कि वे आपके दिमाग को नहीं पढ़ पा रहा हो और आपकी भावनाओं से अनजान हों। अपने शब्दों का प्रयोग सावधानी से करने और विवाद को समाप्त करने के लिए करें।