
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 14, 2021 8:01 AM IST
कोरोनावायरस महामारी में सेफ और सुरक्षित तरीके से वैलेंटाइन डे मनाने के लिए खास टिप्स।
How to Celebrate Valentine Day: आज है 'वैलेंटाइन डे' (Valentine Day 2021)। सभी प्यार करने वाले कपल्स, प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए खास दिन। ऐसा नहीं कि वैलेंटाइन डे सिर्फ शादीशुदा या लवर्स ही सेलिब्रेट कर सकते हैं, इस स्पेशल दिन को हर कोई अपने-अपने तरीके से मना सकता है। यह दिन रिश्तों में प्यार का जश्न मनाने का दिन होता है। हालांकि, कोरोना काल (Covid-19 & Valentine Day Celebration) में किसी भी फंक्शन, फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने में सौ बार सोचना पड़ रहा है। अभी भी स्थितियां ऐसी नहीं हैं कि आप खुलकर बाहर एन्जॉय कर सकें। बेफिक्र होकर घूम-फिर सकें। ऐसे में आप घर पर ही रहकर इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इस बार आप अपनी लाइफ पार्टनर के साथ कुछ इस तरह से (How to celebrate valentine's day during covid-19) करें वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट...
यदि आप कोरोना काल में पड़ने वाले इस 'वैलेंनटाइन डे 2021' को हमेशा याद रखना चाहते हैं, तो कुछ हटकर (Tips to celebrate valentine day in Hindi) करें। जैसा कि यह दिन प्यार इजहार करने का होता है, तो आप अपना प्यार उन जरूरतमंदों में बांटें, जिनका कोई नहीं है। जो हर पल प्यार को तरसते हैं। अपने आसपास कुछ जरूरतमंदों की मदद करें। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की कोशिश करें। हो सकता है कोविड-19 में उनका कोई अपना, साथी उनसे दूर चला गया हो। ऐसे में आप उन्हें ये एहसास दिलाएं कि वे अकेले नहीं हैं। उन्हें तोहफे में गुलाब, चॉकलेट्स दें, सच पूछिए इस नेक काज को करके आपको भी सुकून महसूस होगा।
अभी अधिकतर सिनेमाहॉल बंद हैं, खुले भी हैं, तो बाहर जाकर फिल्म देखने से बचना ही बेहतर है। आप अपने घर को ही थिएटर बना लें। अपने घर को सजाएं, म्यूजिक चलाएं और डिनर करने के बाद कोई रोमांटिक सी फिल्म देखें। फिल्म अगर एक-दूसरे की पसंद की होगी (how to celebrate valentine day at home) तो आपको भी अच्छा लगेगा।
एक-दूसरे को बाहर से खरीद कर कोई तोहफा देने की बजाय खुद से कुछ स्पेशल बनाएं। स्क्रैप बुक बनाने का आइडिया बेहतर है। इस स्क्रैप बुक में एक-दूसरे के साथ बिताए उन खास लम्हों को संजोएं। बेशक, इस काम में आप एक-दूसरे की मदद ले सकते हैं। इस तरह से आप पुरानी यादों को ताजा कर सकेंगे।
आपने जहां पहली बार अपनी लाइफ पार्टनर को प्रपोज किया था, उस जगह जाएं। हां, वह जगह आपके शहर में नहीं, तो बेशक जानें से बचें। यदि कोई खास टूरिस्ट प्लेस है, तो उसे वीडियो के जरिए भी देख सकते हैं। इससे आपकी यादें तरोताजा हो उठेंगी। यदि आसपास किसी रेस्तरां, मॉल, गार्डन में प्रपोज किया था, पहली बार डेट पर गए थे, तो वहां थोड़ी देर के लिए जाना बेहतर आइडिया होगा। पर हां, कोविड-19 सेफ्टी टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।
यदि आप दोनों को ही खाना बनाने का शौक है, तो एक-दूसरे की पसंदीदा चीजों को रेस्तरां या होटल से ऑर्डर करने की बजाय घर पर साथ मिलकर बनाएं। इससे आप दोनों एक साथ अधिक समय बिता पाएंगे और कोरोना महामारी का तनाव भी कम होगा। घऱ पर ही रहकर मनपसंद खाना बनाएं। यदि आपका साथी दूसरे शहर रहकर जॉब करता है और वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए आपके पास एक-दो दिनों के लिए ही आया है, तो एक-एक पल को साथ में जिएं।
वेलेंटाइन डे पर देकर ये खास तोहफा, करें अपने प्यार का इजहार
वैलेंटाइन डे विशेष- इन महिलाओं ने बताया सच्चा प्यार क्या होता है