Healthy Married Life : हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए फॉलो करें ये टिप्स

परफेक्ट रिलेशनशिप की चाहत है, तो शादी के रिश्ते को आपसी समझ के साथ संभालना सीखें। रिश्तों में प्यार और विश्वास दो अहम कड़ियों को हमेशा बनाए रखने की जरूरत होती है। शादी का रिश्ता अनहेल्दी न हो जाए, उसके लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं-

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 9, 2019 12:00 PM IST

शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी पटरी पर सही ढंग से चलती रहे, इसके लिए आपसी प्यार, समझ, तालमेल के साथ ही एक-दूसरे की इज्जत और भावनाओं की चिंता और कद्र करने की जरूरत होती है (Tips for happy married life)। जो लोग इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हैं, अक्सर उनकी शादी की गाड़ी पटरी से डगमगा कर नीचे उतर जाती है। इससे जिंदगी में दुख, क्लेश, मनमुटाव, गुस्सा, तनाव ही शामिल होता है। परफेक्ट रिलेशनशिप की चाहत है, तो शादी के रिश्ते को आपसी समझ के साथ संभालना सीखें। रिश्तों में प्यार और विश्वास दो अहम कड़ियों को हमेशा बनाए रखने की जरूरत होती है। शादी का रिश्ता अनहेल्दी न हो जाए, उसके लिए इन टिप्स को जरूर (Tips for happy married life) अपनाएं-

शादी की पहली रात जब करेंगे ये काम, तो रोमांस बढ़ जाएगा दोगुना

अनहेल्दी रिलेशनशिप के लक्षण 

  • हर बात में एक-दूसरे से सहमत ना होंना रिश्ते में दरार ला सकता है।
  • एक-दूसरे के प्रति भावनाओं की कमी से भी धीरे-धीरे शादीशुदा जिंदगी में निराशा घर करने लगती है।
  • दिन ब दिन प्यार कम होना। एक-दूसरे की बातों को न सुनना और अपनी मनमानी करना।
  • किसी भी काम के लिए कहीं जाने या किसी से मिलने पर सौ सवाल करना।
  • सेक्स के प्रति दिलचस्पी ना दिखाना, प्यार-मोहब्बत से दूर रहना, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना।
  • प्राइवसी में दखल देना। किसी भी चीज को शेयर करने के लिए फोर्स करना।
  • हर बात पर बहस करना, बात-बात में गाली-गलौज करना या चिल्लाना व हाथ उठा देना।
  • एक-दूसरे के परिवार, दोस्तों का इज्जत न करना।

Healthy Relationship : एक साथ रहकर भी नहीं होती है आपस में बात, यूं करें ”कम्युनिकेशन गैप” दूर

यूं करें रिश्ते को मेंटेन (Tips for happy married life)

एक-दूसरे के व्यक्तित्व और बातों को इज्जत दें। दोस्तों और परिवार के साथ भी रिश्ता मेंटेन करके चलें।

दोनों एक-दूसरे को इतना स्पेस दें कि रिश्ता बोझिल ना लग, पजेसिव न हों। आत्म-सम्मान बनाए रखें।

एक दूसरे की पसंद-नापसंद का ख्याल रखें और रुचि में दिलचस्पी दिखाएं।

एक-दूसरे पर विश्वास करें, शक को मन में घर न करने दें। एक-दूसरे की प्राइवसी में दखल ना दें।

सेक्सुअल बाउंडरीज को भी इज्जत दें।

न्यायपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से लड़ाई-झगड़ा समाप्त करें। लड़ाई-झगड़ा किसी भी रिश्ते में आम बात है पर जरूरी यह है कि आप उसे किस तरह से हैंडल करती हैं। न्यायपूर्ण होकर झगड़ा करना हेल्दी रिलेशनशिप मेंटेन करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source