
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 23, 2023 1:53 PM IST
KL Rahul and Athiya Relationship : बॉलीवुड की एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडिया के मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल आज यानी 23 जनवरी को शांदी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी में कई बॉलीवुड और मशहूर सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज दोनों कपल सात फेरे लेंगे। शादी से पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ, जिसकी कई झलकें मीडिया के सामने आई हैं। शादी से पहले दोनों लिव-इन- रिलेशनशिप में रहे हैं। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया है। आथिया और केएल राहुल के इन फैसले से उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं। कई ऐसे कपल्स हैं, जो शादी जल्दबाजी में कर लेते हैं लेकिन शादी के बाद उनके बीच मन-मुटाव शुरू हो जाता है। ऐसे में रिश्तों में दरारे आने लगती है। ऐसे कपल्स को शादी का फैसला लेने से पहले एक बार विचार करने की जरूरत होती है। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने ग्वालियर स्थित विजयाराजे कॉलेज की मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर डॉक्टर नीरा श्रीवास्तव से बातचीत की। आइए जानते हैं कपल्स को शादी का फैसला कब लेना चाहिए?
शादी के लिए सबसे पहले उम्र मायने रखता है। डॉक्टर नीरा का कहना है शादी से पहले उम्र को देखना बहुत ही जरूरी है। कुछ बच्चे कम उम्र में ही शादी का फैसला ले लेते हैं, जो आगे चलकर उनके रिश्तों को खराब कर सकती है। भारत में शादी के लिए लड़के की उम्र 21 और लड़की की उम्र 18 साल होनी चाहिए। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप 21 या 18 के हो गए हैं, तो आप शादी के लायक हो गए हैं। डॉक्टर का कहना है कि शादी के लिए अगर लड़के का उम्र 25 से 27 वर्ष का हो और लड़की की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है, जो यह उनके लिए परफेक्ट उम्र हो सकती है। क्योंकि इस उम्र के कपल्स काफी समझदार होते हैं।
डॉक्टर नीरा का कहना है कि शादी का फैसला लेने से पहले आपको एक-दूसरे के विचारों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपके विचार एक-दूसरे से मिलते हैं, तो रिश्ते को निभाना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपको घूमने का शौक है और सामने वाले को भी है, तो इससे आप दोनों किसी भी ट्रिप में इंजॉय करेंगे। वहीं, अगर एक घूमने का शौकी है और दूसरा नहीं, तो इससे काफी मुश्किले हो सकती हैं।
शादी का फैसला लेने से पहले आपको आर्थिक रूप से मजबूत होने की जरूरत होती है। इसलिए कभी भी आर्थिक तंगी के साथ शादी का फैसला न लें। भले ही आप एक-दूसरे से कितना भी प्यार करते हैं, शादी के बाद आर्थिक तंगी आने पर रिश्तों में काफी ज्यादा तनाव होने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि शादी का फैसला आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद ही करें। इसलिए अगर आप अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं तो कुछ सालों तक रूककर अपने करियर पर फोकस करें। इसके बाद जब आपको महसूस हो कि आप आर्थिक रूप से मजबूत हो गए हैं, तो दोनों मिलकर शादी का फैसला लें। इससे आपके परिवार वालों को भी अच्छा लगेगा।
कपल्स को हमेशा खुद को समझने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी समझने का मौका देने की जरूरत होती है। दरअसल, शादी के बाद जब आप एक-दूसरे के परिवार को समझ नहीं पाते हैं, तो ताल-मेल बैठाने में परेशानी होने लगती है। इसकी वजह से हो सकता है कि आपके रिश्तों में भी दरारे आने लगे। इसलिए अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से शादी से पहले जरूर मिलाएं। साथ ही कुछ समय एक-दूसरे के परिवार वालों के साथ भी बिताएं। इससे आपका रिश्ता अधिक मजबूत होगा।
शादी का फैसला जल्दबाजी का नहीं होता है। इस फैसले को लेने से पहले आपको इन जरूरी बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।