पति-पत्नी के रिश्ते में दरार डाल देती है ये 5 बातें, कम होने लगता है एक-दूसरे का भरोसा

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें अपने पार्टनर के सामने लाने से आपके पार्टनर के मन में आपके लिए विश्वास कम होने लगता है। जरूर जानें इन चीजों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 11, 2023 5:29 PM IST

विश्वास एक ऐसी चीज है जो किसी भी रिश्ते की बुनियाद होती है। एक रिश्ते में बहुत बार ऐसी स्थिति सामने आती है जिनको देखने के बाद एक पार्टनर अपने पार्टनर पर कम भरोसा करने लगता है। अगर आप दोनों के बीच विश्वास नहीं है तो आपका रिश्ता बड़े ही आसानी से कमजोर हो सकता है और भविष्य में टूट भी सकता है। इसलिए अगर आपको कोई भी ऐसी बात महसूस होती है जिससे आपको लगता है कि आपका पार्टनर आप पर विश्वास नहीं कर रहा है तो आपको वह बात स्पष्ट कर लेनी चाहिए। विश्वास नहीं करने वाली स्थिति के कई कारण हो सकते हैं। इसमें आपकी अतीत की कुछ यादें भी शामिल हो सकती है। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी वह चीज होती हैं जिस कारण आपका विश्वास कमजोर हो सकता है।

पार्टनर्स के बीच टूटते विश्वास का कारण

बचपन के कुछ किस्से

हो सकता है बचपन से ही आपको कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा हो जिस वजह से आप आज तक किसी पर भरोसा करने से डरते हैं। ऐसे अनुभव आपको मां बाप से भी मिल सकते हैं। बहुत सारे बच्चों के मां-बाप बचपन में ही उनसे झूठ बोलने लगते हैं या फिर उनको एक ऐसे माहौल में रखते हैं जिस कारण बच्चा बड़ा होकर भी किसी पर विश्वास करने से पहले कई बार सोचता है।

अतीत का कोई नकारात्मक किस्सा

आपको अगर अतीत में कोई ऐसी चीज का सामना करना पड़ा है जिसमें आपको धोखा मिला है तो आप भविष्य में और वर्तमान में भी किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं। हो सकता है आपके पहले किसी पार्टनर या फिर किसी अच्छे दोस्त ने आपको बहुत बड़ा धोखा दिया हो और वह शुरू से आपके काफी करीब ही रहे हो तो फिर आपको किसी के भी करीब जाने में डर लगने लगता है।

माता पिता के झगड़े

अगर आपको शुरुआत से ही एक टॉक्सिक परिवार में रखा गया है जिससे आपके माता-पिता की हमेशा लड़ाई होती रहती थी तो भी आपके लिए किसी भी रिश्ते में विश्वास करना काफी मुश्किल हो सकता है। कई बच्चों के मां-बाप एक दूसरे के साथ इतना लड़ते हैं या फिर कुछ मां-बाप तो हिंसा पर भी उतर आते हैं। इस कारण बच्चों के दिमाग में एक नकारात्मक छाप छूट जाती है और वह अपने भविष्य में किसी इंसान पर भरोसा करने लायक नहीं रहता है।

सामाजिक रूप से रिजेक्शन मिलना

जब आपको ऐसा महसूस होता है कि आपको हमेशा भूखे ही मिले हैं और लोगों ने आपको आपकी इसी कमी के कारण हमेशा छोड़ दिया है तो आपको अपने ऊपर विश्वास होने की वजह अपनी कमियों को लेकर आप ज्यादा असुरक्षित महसूस करने लगते हैं और आपको हमेशा ही यह लगता है कि सामने वाला व्यक्ति ही आपको हमेशा रिजेक्ट करेगा। ऐसी स्थिति में आपको खुद पर विश्वास करना सीखना चाहिए ताकि उसके बाद ही आप पर विश्वास कर पाए।

अटैचमेंट का स्टाइल

अगर आप शुरू से ही किसी व्यक्ति पर अपना पूरा विश्वास नहीं कर पा रहे हैं तो आप उन्हें अच्छी तरह से नहीं जुड़ पाएंगे और आप दोनों के बीच हमेशा इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा। फिर रिश्ते में गंभीरता लाने के लिए विश्वास करना बहुत जरूरी होता है।

निष्कर्ष: अगर आपके साथ अतीत में कुछ अनहोनी हुई है तो इसका मतलब यह नहीं है की आप अपनी आने वाली जिंदगी को भी उस कारण बर्बाद करते रहेंगे। आपको अपने ऊपर और अपने पार्टनर के ऊपर भरोसा होना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source