रिया चक्रवर्ती नहीं भूल पाईं हैं सुशांत सिंह राजपूत को, भावुक पोस्ट में याद करके लिखा, रोज करती हूं तुम्हारा इंतजार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने एक भावुक पोस्ट में लिखा है, "तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है। तुम इसके जीने के मायने अपने साथ ही ले गए। इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता। तुम्हारे बिना, मैं निर्जीव हूं...मेरे स्वीट सनशाइन बॉय।''

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 14, 2021 8:15 PM IST

Sushant Singh Rajput News: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को उनकी याद में एक नोट पोस्ट किया है। सुशांत की पहली पुण्यतिथि (Sushant singh rajput first death anniversary) के अवसर पर रिया इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, "एक भी पल ऐसा नहीं गया है जब मैंने इस बात पर यकीन किया हो कि तुम चले गए हो। कहते हैं समय सारे घाव भर देता है, लेकिन तुम मेरा समय हो और मेरे सबकुछ। मैं जानती हूं कि तुम मेरे गार्डियन एंजल हो और चांद से अपने दूरबीन से मुझे देख रहे हो। मेरी रक्षा कर रहे हो। मैं रोज तुम्हारा इंतजार करती हूं कि तुम मुझे लेने आओगे। मैं तुम्हें हर जगह ढूंढती हूं। मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ यहीं हो।"

सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर रिया का भावुक पोस्ट (Sushant Singh Rajput First Death Anniversary in Hindi)

वह आगे लिखती (Rhea Chakraborty Emotional Post) हैं, "तुम्हारी याद में मैं हर रोज बिखर जाती हूं, लेकिन फिर मुझे तुम्हारा कहा याद आता है, 'तुम्हें यह मिला है बेबू और फिर मैं आगे बढ़ जाती हूं। मैं जब भी तुम्हारे बारे में सोचती हूं, तो भावनाओं का तूफान मेरे शरीर में दौड़ने लगता है। इसे लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है कि तुम अब यहां नहीं हो। मेरा दिल इसलिए दुखता है कि मैं अब तुम्हें महसूस नहीं कर सकती।"

मैं तुम्हें मिस करती हूं मेरे दोस्त, मेरे प्यार..

रिया  (Rhea Chakraborty) ने अपने नोट में आगे लिखा है, "तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है, तुम इसके जीने के मायने अपने साथ ही ले गए। इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता। तुम्हारे बिना मैं निर्जीव हूं...मेरे स्वीट सनशाइन बॉय, मैं तुमसे वादा करती हूं कि मैं तुम्हें रोजाना मालपुए दूंगी और इस दुनिया की सारी क्वांटम फिजिक्स की किताबें भी पढ़ लूंगी, सिर्फ तुम लौट आओ। मैं तुम्हें मिस करती हूं मेरे दोस्त, मेरे प्यार...सदा के लिए बेबू और पुटपुट।" गौरतलब है कि सुशांत (Fans trend #SushantSinghRajput) पिछले साल 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत (Sushant Singh Rajput Death News) पाए गए थे।

क्या सुशांत सिंह राजपूत ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ से थे ग्रस्त? जानिए इसके लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source