hamburger icon
A
Read in English

संकेत, जो बताते हैं एक महिला कर रही है आपको चेक-आउट

एक महिला बहुत सलीके से किसी पुरुष की तरफ देखती है। हल्की सी स्माइल पास करती है, जिससे पता चलता है कि वह आप में रूचि ले रही है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 18, 2018 2:05 PM IST

जिस तरह पुरुष महिलाओं को देखते हैं, ठीक उसी तरह किसी स्मार्ट पुरुष को महिलाएं भी चेक-आउट करती हैं। हालांकि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं के चेक-आउट करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। जिस तरह कुछ पुरुष महिलाओं को घूर कर देखते हैं, उस तरह से महिलाएं बिल्कुल भी नहीं करती हैं। महिला पुरुषों को जल्दी घूरती नहीं हैं, उनका तरीका इतना सहज होता है कि सामने वाले को पता भी नहीं चलता। महिलाएं बहुत सलीके और धीरे-धीरे पुरुषों की तरफ देखती हैं। हल्की सी स्माइल पास करती हैं, जिससे पता चलता है कि वह आप में रूचि ले रही हैं यानी आपको चेक-आउट कर रही हैं। कुछ संकेतों को जानकर आप भी समझ सकते हैं कि कब कौन सी महिला आपको चेक-आउट कर रही है।

महिलाओं के चेक-आउट करने के संकेत

जल्दी से आप पर नजरें डालना

जब कोई महिला किसी पुरुष को चेक-आउट करती है, तो वह तुरंत ही नजरें दौड़ा देती है। ऐसा वह बार-बार कर सकती है। वह आपसे आई-कॉन्टैक्ट बनाने की कोशिश करेगी लेकिन झट से नजरें हटा लेगी। ऐसा महिलाएं पुरुषों को एक हिंट देने के लिए करती हैं।

मुस्कुराना

अगर कोई महिला आपको देखकर मुस्कुराती है तो वह समझ लें कि वह आपमें दिलचस्पी ले रही है। आपको वह पसंद करती है। महिला जब देखकर मुस्कुराती है तो वह आपको कुछ संकेत देने की कोशिश करती है। अगर वह आपकी तरफ स्माइल करती है, तो आपको इसे सकारात्मक संकेत के रूप में लेना चाहिए।

आपकी बातें रखती है याद

अगर कोई लड़की आपके बारे में हर छोटी जानकारी याद रखती है, तो उसे आपमें रुचि हो सकती है। अगर वह आपको सचमुच पसंद करती है और आपको चेक-आउट कर रही है, तो वह आपकी बातों को याद रखेगी।

छुप-छुप कर देखना

जब कोई महिला आपको चेक-आउट करती है, तो वह आपको छुप-छुप कर देखने की कोशिश करती है। वह अपने दोस्त के पीछे छिपकर आपको चुपके से देखती है। वह ऐसा इसलिए करती है ताकि वह जान सके कि उनकी अनुपस्थिति में आप क्या करते हैं।

दोस्त भी करते हैं नोटिस

अगर वह अपने दोस्तों के साथ है, तो वह निश्चित रूप से उन्हें आपके बारे में बताएगी। अगर वह आपको चेक-आउट कर रही है, तो आप नोटिस करेंगे कि उसके कुछ दोस्त भी आपको घूर रहे होंगे।