Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) अपनी ब्यूटी टिप्स और फिटनेस टिप्स के लिए जानी जाती है। मीरा की इन्ही टिप्स को पढ़ने के लिए इंस्टाग्राम पर भी बहुत से लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन, इस बार मिसेस शाहिद कपूर (Shahis Kapoor Wife) मीरा राजपूत एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, मीरा राजपूत कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिन्हें उनके फॉलोअर्स ने खूब पसंद किया। इन तस्वीरों के ज़रिए लोगों को मीरा की पर्सनालिटी का एक बहुत खास पहलू पता चला, जिसके लिए वे उनपर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। आप खुद देखें किसकी है यह तस्वीर-
[caption id="attachment_801493" align="aligncenter" width="1200"]
अपनी हेल्पर्स द्वारा दिए गए समय, मदद और केयर के लिए उनका शुक्रिया अदा कर मीरा ने सबका दिल जीत लिया।[/caption]
अपने बच्चों मीशा (Misha Kapoor) और ज़ैन (Zain Kapoor) की तस्वीरें शेयर करना मीरा को खूब पसंद आता है। लेकिन, इस बार मीरा ने उन महिलाओं की तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें वो अपनी ज़िंदगी में सबसे अहम मानती हैं। ज़ाहिर है ऐसे में मीरा अपनी मां और अपनी सास की तस्वीरें शेयर करतीं। लेकिन, इस मौके पर मीरा उन लोगों का शुक्रिया करना भी नहीं भूलीं जो उनके परिवार और बच्चों की देखभाल में मीरा की मदद करती हैं। दरअसल, मीरा ने अपने घर में काम करनेवाली उनकी फीमेल स्टाफ की भी तस्वीरें पोस्ट कीं। इस तस्वीर के कैप्शन में मीरा ने लिखा कि ये दोनों लड़कियां उनकी शक्ति हैं। अपनी हेल्पर्स द्वारा दिए गए समय, मदद और केयर के लिए उनका शुक्रिया अदा कर मीरा ने सबका दिल जीत लिया।
सीनियर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की भी एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें, बॉलीवुड के सबसे पॉप्युलर एक्टर्स में से एक जैकी श्रॉफ अपनी हाउसहेल्प के घर पहुंचे। दरअसल, जैकी श्रॉफ के घर काम करनेवाली एक स्टाफ की दादी का निधन हो गया। इस दुखभरी ख़बर को सुनने के बाद जैकी श्रॉफ मुंबई से पुणे गए और हेल्प के घर पहुंचकर परिवार वालों को दिलासा दिलाया। उन्होंने ना केवल परिवार के साथ वक़्त बिताया बल्कि, उनका हाल-चाल भी पूछा। अपनी सादगी के लिए मशहूर जैकी श्रॉफ ने परिवार के लोगों के साथ बहुत ही सहजता से बात की और अपना प्यार दिया।
अपने घर में काम करनेवाले (House Helpers) लोगों को परिवार का हिस्सा मानना चाहिए, यही सीख मिलती है जैकी श्रॉफ के इस कदम से। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉप के पिता जैकी दादा खुद भी बॉलीवुड में सफल फ़िल्मों की एक 40 साल लम्बी पारी खेल चुके हैं। वह अपने फैंस के बीच अपने सरल और बिंदास व्यवहार के लिए तो पसंद किए जाते हैं। साथ ही उन्हें लोग दरियादिल और प्यार बांटनेवाले व्यक्ति के तौर पर भी जानते हैं। ज़िंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए जैकी अक्सर, जानवरों को गोद लेने, उनकी देखभाल करने, गरीबों की मदद करने और पेड़ लगाने जैसे संदेश देते रहते हैं। (Jackie Shroff Lifestyle)
View this post on Instagram
जी हां, कई स्टडीज़ और रिसर्च यह दर्शाते हैं कि जो लोग अपने जीवन में उदारता का भाव रखते हैं वह, दूसरों की तुलना में लम्बी ज़िंदगी जीते हैं। (Health Benefits of Being Generous) इसी तरह ऐसे लोगों को तनाव (Stress), निराशा और दुख जैसी भावनाएं भी कम महसूस होती हैं। जैकी श्रॉफ और मीरा राजपूत इसी का उदाहरण देते हैं कि दूसरों के प्रति उदार बनकर, उन्हें सम्मान देकर आप कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यह एक तरह की वेलनेस थेरेपी है जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बूस्ट करती है। अगर आप भी अपनी ज़िंदगी में ऐसा ही अप्रोच लाना चाहते हैं तो, अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ छोटे-छोटे काम कर सकते हैं। बदले में आपको मिलेगा सूकून और दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान की खुशी।
एप्पल साइडर विनेगर है जैकलीन फर्नांडिस की खूबसूरत स्किन का राज़, ऐसे लगाएं त्वचा पर सेब का सिरका