
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 7, 2021 11:31 PM IST
Shikhar Dhawan -Aesha Mukerji Divorce:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी शादीशुदा ज़िंदगी की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार को शिखर और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी (Aesha Mukerji) के तलाक की ख़बरें वायरल होने लगी। जहां लोग इस 9 साल पुरानी शादी के टूटने की ख़बर से स्तब्ध हैं वहीं, अभी तक शिखर धवन ने इस विषय पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। वहीं दूसरी तरह शिखर धवन की पत्नी ने एक इमोशनल नोट के साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर रिश्ते और तलाक से जुड़ी परेशानियों के बारे में लिखा है। (Shikhar Dhawan -Aesha Mukerji Divorce In Hindi)
View this post on Instagram
आयशा ने अपनी पोस्ट में तलाक के बारे कई इमोशनल बातें लिखीं। आयशा ने, ‘एक बार तलाक होने के बाद अब लग रहा है जैसे दूसरी बार बहुत कुछ दांव पर लगा था। मैं अपनी दूसरी शादी के ज़रिए बहुत कुछ साबित करना चाहती थी। इसीलिए, जब दूसरी बार रिश्ता टूटने लगा तो काफी डर महसूस हुआ। मैं अब तक समझती थी कि तलाक एक गंदा शब्द है, लेकिन अब मेरा 2 बार तलाक हो चुका है। मज़ेदार बात यह है कि शब्दों के अर्थ और संबंध कितने ताकतवर हो सकते हैं यह मैंने अपने तलाक के बाद खुद महसूस किया है।’
एक दूसरी पोस्ट में आयशा ने लिखा कि बहुत-सी महिलाएं रिश्ते को खत्म होने के डर के साथ जीती हैं। वह बार-बार तलाक को एक फेलियर मानती हैं। लेकिन, अगर आपका तलाक हो चुका है तो मैं यही कहूंगी कि आपको यह समझना होगा कि शादी की तरह तलाक भी नॉर्मल है। इसके लिए खुद को दोष ना दें।
View this post on Instagram
बता दें कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी साल 2012 में हुई थी। आयशा शिखर से 10 साल बड़ी हैं उनकी 2 बेटियां भी हैं। वहीं, शिखर धवन से शादी के 2 साल बाद आयशा ने अपने बेटे जोरावर को जन्म दिया। इन दोनों की शादी हमेशा चर्चा में रही। लेकिन, शिखर धवन और उनके परिवार ने आयशा को खुशी-खुशी अपनाया और उन्हें सपोर्ट किया। साल 2020 से शिखर और आयशा के रिश्तों में अनबन की ख़बरें आ रही हैं और आयशा की लेटेस्ट पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते के खात्मे की अटकलें एक बार फिर तेज़ हो गयी हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.