
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 15, 2021 11:28 PM IST
Benefits Of Age Gap In Marriage:कहते हैं प्यार में उम्र या सूरत नहीं देखी जाती है, लेकिन, जब बात शादी की हो तो ज़्यादातर लोग काफी सावधानी से काम लेते हैं। अपने भावी पार्टनर की नौकरी, सैलरी, व्यवहार और बातचीत के तरीके से लेकर परिवार के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियां समझने जैसे कई पहलूओं पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं जिन्होंने उम्र के फासले को अहमियत नहीं दी और शादी के बंधन में बंध गए। बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Shahid Kapoor-Mira Rajput)ऐसा ही एक कपल हैं।
View this post on Instagram
शाहिद और मीरा की उम्र में 12 साल का अंतर है और उनकी शादी को अब 6 साल भी हो गए हैं। आज दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शाहिद-मीरा की बेटी मीशा (Misha) का हाल ही में 5 जन्मदिन मनाया गया। मीरा राजपूत ने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के ज़रिए यह साबित किया है कि शादी में पार्टनर्स की उम्र में अंतर हो तो यह रिश्ते के लिए कई लिहाज से फायदेमंद होता है। आइए जानें खुद से बड़ी उम्र का जीवन साथी चुनने के क्या फायदे हैं। (Benefits Of Age Gap In Marriage In Hindi)
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut)के साथ रंगून (Rangoon) जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत सुलझे हुए और फैमिली के प्रति डेडिकेटेड इंसान के तौर पर पहचाने जाते हैं। वहीं, शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत मानती हैं कि उनके और शाहिद के बीच का एज गैप उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। क्योंकि, उन्होंने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा। मीरा ने कहा कि, 'अलग- अलग फैमिली बैकग्राउंड्स से आने के बावजूद मैंने शाहिद के परिवार में एडजस्ट करने या अपनी रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने को कभी चुनौती नहीं माना।
दिल्ली की रहनेवाली मीरा राजपूत शादी के बाद मुंबई आ गयी। यहां की लाइफस्टाइल अपनायी और अपनी ज़िंदगी को नये शहर के हिसाब से ढालने की कोशिश की। मीरा कहती हैं कि हम दोनों का ज़िंदगी के प्रति अलग-अलग नज़रिया है और हम एक-दूसरे से बात कर और साथ वक़्त बिता एक-दूसरे की नज़रों से दुनिया को समझने की कोशिश करते हैं।
गौरतलब है कि शाहिद बॉलीवुड के बड़ो स्टार्स में गिने जाते हैं और उनकी प्रोफशनल लाइफ में वह काफी व्यस्त रहते हैं। शाहिद काफी समझदार और ज़िम्मेदार हैं इसीलिए वक़्त मिलते ही फैमिली के पास पहुंच जाते हैं। मीरा कहती हैं कि, अनुभवी और मैच्योर होने के कारण शाहिद कपूर के साथ उन्हें अपनी शादी के रिश्ते को स्टॉन्ग बनाना आसान रहा। हर रिश्ते की तरह शाहिद और मीरा के बीच भी छोटी- मोटी प्रॉब्लम्स आती ही रहती हैं। मीरा कहती हैं कि शाहिद की मैच्योरिटी और एक-दूसरे का साथ देने की हमारी दृढ़ता से हम हर समस्या को सॉल्व कर लेते हैं।
मीरा राजपूत कहती हैं कि शाहिद कपूर बहुत सिम्पल और सीधे हैं। यही वजह है कि 12 साल के उम्र का फासला भी हमारे बीच मनमुटाव या विवाद की गुंजाइश नहीं आने देता।
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.