
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 25, 2021 7:37 PM IST
Rubina Dilaik On Insecurities in Relationship : बिग बॉस फेम कपल रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) अपनी शादीशुदा लाइफ और उससे जुड़ी समस्याओं के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। लम्बे समय तक रुबिना और अभिनव शुक्ला के तलाक की अटकलें लगायी जा रहीं थीं। बिग बॉस के सीजन 14 (Big Boss Season 14) के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने और एक-दूसरे को समझने की कोशिश की। इस सेकेंड चांस का फायदा उन्हें मिला और आज दोनों का रिश्ता पहले से मज़बूत है। अब, अभिनेत्री ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। रुबिना दिलैक ने कहा है कि उन्हें हमेशा डर था कि वे अपने पति अनुभव शुक्ला को खो देंगी। (Rubina Dilaik On Insecurities in Relationship In Hindi)
View this post on Instagram
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे रुबिना और अभिनव फैंस के बीच एक कपल के तौर पर काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन, दोनों की मैरिड लाइफ में बार-बार कुछ ना कुछ समस्याएं आती ही रहती हैं। 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' (Shakti Astitva ke ehsas ki) और 'छोटी बहू' (Choti Bahu) जैसे टीवी सीरियल्स में अपने किरदारों के लिए घर-घर में लोकप्रिय होने के बाद अब रुबिना अपने बयानों और बोल्ड अंदाज के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, बिग बॉस के घर में भी रुबिना का जुझारू रवैया लोगों को देखने मिला।
View this post on Instagram
हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपने पति अभिनव को लेकर बहुत असुरक्षित महसूस करती हैं। रुबिना की इस इंसिक्योरिटी की वजह पति अभिनव शुक्ला नहीं बल्कि खुद रुबिना हैं। उनका कहना है कि मुझे लगता है कि अभिनव मुझसे कहीं ज़्यादा अच्छे इंसान हैं और अभिनव को मुझसे ज़्यादा अच्छी पत्नी मिलना मुश्किल नहीं है। रिलेशनशिप में इस तरह की इंसिक्योरिटी के लिए मेरे खुद के ख्याल ही ज़िम्मेदार हैं जबकि, अभिनव ने मुझे हमेशा अच्छा ही महसूस कराया।
View this post on Instagram
इस इंटरव्यू में 33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि, ' असुरक्षा की भावना आपको खुद को लेकर होती है। मैं खुद को उतना अच्छा नहीं मानती इसीलिए, मैं यह भी कहूंगी कि हमारे पार्टनर के लिए हमसे बेहतर कोई और भी हो सकता है। मुझे ऐसा लगता है कि शायद मुझसे कोई गलती हुई जिसकी वजह से हमारा रिश्ता खतरे में आ गया। अगर आप खुद में कमियां तलाशेंगे तो आपको कई कमियां मिलेंगी। मेरे साथ भी यही हो रहा था। मुझे लग रहा था कि मुझसे ज़्यादा सुंदर और बेहतर तालमेल बिठा सकने वाला व्यक्ति उसे मिल सकता था...जिसके साथ वह ज़्यादा खुश रह सके।'