
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 22, 2018 6:53 PM IST
अभिनेता रोहित राय का कहना है कि रिश्ते बनाना मुश्किल तो होता है, लेकिन उसे निभाना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। रोहित का कहना है कि किसी व्यक्ति के लिए विश्वासघात करना बहुत असमंजस की स्थिति होती है। हालांकि, किसी के साथी को धोखा देने की कोई सफाई नहीं हो सकती। कभी-कभी तो मौजूदा रिश्ते के कारण भी भटकाव हो जाता है। रिश्तों में तनाव, अवसर और कभी-कभी ऊबने से भी विश्वासघात लोग कर बैठते हैं।
रोहित ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो इस पर मेरा कोई नैतिक दृष्टिकोण नहीं है। इसके प्रति साल-दर-साल मेरे खुद के विचार बदलते रहे हैं। मेरे साथ विश्वासघात हो चुका है। मैं 20 के दशक में शायद साथी की हत्या कर देता। 30 के दशक में शायद पागल हो जाता, क्योंकि मेरा रिश्ता लगभग एक दशक पुराना हो जाता और उसे मारना ज्यादा आसान रहता।"
उन्होंने कहा, "और अब 40 के दशक में अगर ऐसा हो तो मैं उसे बिठाकर पूछता कि ऐसा क्यों हुआ? उससे दोस्त की तरह बात करता न कि चोट खाए प्रेमी की तरह और अगर यह कारगर होता दिखता, तो मैं उसे पूरी तरह माफ कर देता। उसे एक और मौका देता। रिश्ते बनाना बेशक मुश्किल है लेकिन उसे निभाना और भी ज्यादा मुश्किल है।"
रोहित ने विश्वासघात पर अपने विचार वीआईयू की वेब श्रंखला 'मेमोरीज' में उनकी महिला मित्र द्वारा उनके साथ विश्वासघात करने का दृश्य फिल्माने के बाद साझा किए।
यदि आपके रिश्ते में भी बिखराव आने की संभावना नजर आ रही है, तो उसे समय रहते ही संभाल लें। वर्षों से संजोए रिश्ते को यूं ही न टूटने-बिखरने दें। जानें कैसे रिश्तों का आप आपसी समझ, विश्वास से बना सकते हैं मजबूत।
रिश्तों को यूं बनाएं मजबूत
गलतियों को स्वीकार करना सीखें
रिश्तों को बिखरने के लिए एक गलती ही काफी होती है। जब भी हम कोई रिश्ता बनाते हैं तो उसमे हमें बहुत सारी खुशियां मिलती हैं और इन्हीं खशियों के बीच ना चाहते हुए कोई ना कोई गलती हो ही जाती है। ऐसी गलती कोई जानबूझकर तो नहीं करता, लेकिन अगर गलती से भी कोई गलती हो भी जाए तो उसे जल्दी से सुधार लेना जरूरी होता है। रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए उस गलती को स्वीकार करना एक अच्छे व्यवहार की निशानी होती है। ऐसा करने से गलती को स्वीकार करने वाला छोटा नहीं हो जाता, बल्कि रिश्ते और भी मजबूत बनते हैं।
दूसरों के बहकावे में न आएं
मजबूत रिश्तों को देखते हुए उन्हें तोड़ने वालों की संख्या बहुत ही ज्यादा होती है। अक्सर लोग दूसरों के हेल्दी रिलेशनशिप को देखकर जलते हैं। कई लोग ऐसे मिल जाएंगे, जो आपके हंसते-खेलते रिश्ते को तोड़ने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपका एक-दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है। चाले लाख कोई बाहर वाला आकर आपको आपके पार्टनर के खिलाफ भड़काए आप अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास रखें। ऐसा कभी न सोचें की आपका पार्टनर आपको धोका दे रहा है। कभी भी दूसरे की बात सुनकर बहकावे में न आएं।
रिश्तों में विश्वास बनाएं
रिश्ते को उम्र भर चलाने के लिए उसमें विश्वास का होना बहुत ही जरूरी है। अगर रिश्ता पूरे विश्वास के साथ बना है, तो चाहे उसे कोई भी तोड़ने की कोशिश करे, आपके रिश्ते को कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला। रिश्ते में हमेशा विश्वास बनाए रखें और एक-दूसरे को अच्छे से समझें और विश्वास की एक मिसाल कायम करें।
रिश्तों को पैसों से न तोलें
रिश्तों में पैसों की कोई अहमियत नहीं होती, लेकिन आजकल के जमाने में ज्यादातर रिश्ते पैसों की बुनियाद पर ही टिके होते हैं। बेशक पैसों से कोई चीज खरीदी जा सकती है लेकिन अच्छे रिश्ते नहीं। अच्छे रिश्ते हमेशा प्यार और विश्वास से ही बनते हैं। पैसों से बने रिश्ते लंबे समय तक नहीं चलते। जब तक पैसा होता है तब तक रिश्ते चलते है जैसे ही पैसों की कमी हुई, उन रिश्तों को बिखरते पल भर की भी देरी नहीं लगती है। ऐसे रिश्ते कभी भी दिलों के बीच घर नहीं बना सकते, इसलिए रिश्तों को दिलों से जोड़ें, उसे पैसों से न तोलें।
(इनपुट: आईएएनएस)
चित्रस्रोत : Shutterstock, instagram/rohitroy500
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.