
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 20, 2021 4:33 PM IST
Image credits by: ऋत्विक धनजानी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही आशा नेगी के साथ ब्रेकअप पर की खुलकर बात।
ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) टीवी के चर्चित और जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से नाम कमाने वाले ऋत्विक कई रियलिटी शोज को होस्ट करने के साथ ही बतौर प्रतियोगी हिस्सा भी ले चुके हैं। पवित्र रिश्ता में काम करने के दौरान इनकी दोस्ती एक्ट्रेस आशा नेगी से हुई और दोनों में प्यार हो गया। इन दोनों का रिलेशनशिप काफी लंबा चला, लेकिन अचानक इनके ब्रेकअप की खबर सुनकर फैंस भी हैरान हो गए। हाल ही में ऋत्विक धनजानी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर (Ritvik Dhanjani Breaks Silence on Breakup with Asha Negi) बात की है।
ऋत्विक टेलीविजन शो से अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर के रूप में एक घरेलू नाम बन गए थे। ऋत्विक 2011 में पवित्र रिश्ता के सेट पर आशा से मिले थे। वे तब से डेटिंग कर रहे थे। हालांकि, हाल ही में यह जोड़ी टूट गई।
एक चैट शो 'बाय इनवाइट ओनली सीजन 2' में ऋत्विक ने अपने रिश्ते को लेकर कहा कि मैं किस्मत को उस रिश्ते के लिए, आशा के लिए बल्कि मेरे जीवन का हिस्सा बनने के लिए केवल धन्यवाद नहीं कर सकता। आज भी आस पास के लोग मुझसे पवित्र रिश्ता पर एक साथ बिताए समय के बारे में पूछते हैं।
"मैंने प्यार जीया है, और इसके पंख अभी भी हैं। मैं बेस्ट जगह पर हूं। वह एक खूबसूरत जगह पर है। मैं उसे हमेशा शुभकामनाएं देता हूं। मुझे लगता है कि मेरे जीवन के 9-10 साल के वो पल सबसे अच्छी चीज थी। इसने वास्तव में मुझे वह बनाया जो मैं हूं। उसने वास्तव में मुझे एक इंसान के रूप में बेहतर बनने में मदद की है। मैं उसे पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता। अब शायद हमारे पास है अलग-अलग तरीके की यात्राएं है और यही वह है जो मैं हर दिन जीता हूं।" शो का एपिसोड 21 अगस्त को जूम पर रिलीज किया जाएगा।
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) ने कहा था कि हम दोनों आज जहां भी अपनी जिंदगी में हैं, वहां अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। ऋत्विक के लिए मेरे मन में कोई भी हार्ड फीलिंग्स नहीं है। उम्मीद है कि वे भी मेरे लिए कुछ ऐसा ही सोचते होंगे। आशा ने कहा था कि वे चाहती हैं कि ऋत्विक हमेशा अपनी जिंदगी, करियर में आगे बढ़ते रहें। उनके दिल में ऋत्विक के लिए नफरत नहीं, बल्कि सिर्फ प्यार है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.