रिश्ते में टूट गया है विश्वास, तो इस तरह खत्म हुए भरोसे को बनाएं दोबारा मज़बूत

लाज़मी है एक बार टूटा रिश्ता दोबारा जोड़ने में मुश्किलें आती हैं। विश्वास टूटने के बाद किसी को दोबारा मौका (Rebuilding Trust in Relationship) देना आसान नहीं होता। पर, अगर आप मन बना रहे हैं अपने साथी को दोबारा ज़िंदगी में जगह देना चाहते हैं। तो, ऐसे में आपको कुछ बातों का ख्याल रखना पड़ेगा। अपने रिश्ते को दोबारा शुरु करते समय, संयम के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। ताकि धीरे-धीरे आप एक दूसरे का भरोसा जीत सकें। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 20, 2020 6:53 PM IST

Relationship Tip: कपल्स के बीच भरोसा ही उनके रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करता है। दो लोगों के बीच एक-दूसरे को समझने से रिश्ते में तालमेल बढता है और विश्वास मज़बूत बनता है। लेकिन, कई बार कुछ वजहों से यह विश्वास खत्म हो जाता है, रिश्ता टूट जात है और हम उस व्यक्ति को नापसंद करने लगते हैं। पर सोचिए अगर आपका पार्टनर दोबारा उस रिश्ते को ठीक करना चाहता है तो आप क्या करेंगे। (Losing Trust in Relationships)

लाज़मी है एक बार टूटा रिश्ता दोबारा जोड़ने में मुश्किलें आती हैं। विश्वास टूटने के बाद किसी को दोबारा मौका (Rebuilding Trust in Relationship) देना आसान नहीं होता। पर, अगर आप मन बना रहे हैं अपने साथी को दोबारा ज़िंदगी में जगह देना चाहते हैं। तो, ऐसे में आपको कुछ बातों का ख्याल रखना पड़ेगा। अपने रिश्ते को दोबारा शुरु करते समय, संयम के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। ताकि धीरे-धीरे आप एक दूसरे का भरोसा जीत सकें।  (Relationship Tip in Hindi)

टूटे रिश्ते को दोबारा शुरु करने के तरीके:

समझें जो हुआ, क्यों हुआ

कई बार आपका पार्टनर झूठ बोलता है उसी के चलते आपका रिश्ता भी टूट जाता है। कई बार खुदगर्ज़ी, स्वार्थ और कई बार आपका दिल ना टूटें, इस वजह से बात छुपाने के लिए भी लोग अपने पार्टनर से झूठ बोलते हैं। ऐसे में, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आपके पार्टनर ने आपको धोखा दिया है। लेकिन, इसके लिए उसे अकेला छोड़ देना या रिश्ता खत्म कर देना ठीक नहीं। अपने पार्टनर से बात करें और समझें कि उसने झूठ बोलने के पीछे के मकसद को समझें।

बंद ना करें बातचीत

एक बार भरोसा टूटने के बाद दोबारा किसी पर यकीन करना आसान नहीं होता। लेकिन, अपने साथी से बात करना बंद ना करें। उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करें कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। बातचीत के आधार पर समझें कि आपका रिश्ता आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं।

माफ करना सीखें

अपनी रिलेशनशिप्स को मज़बूत रखने के लिए माफ करना सीखें। विश्वास टूटने के बाद ऐसे करना आसान तो नहीं होता। लेकिन, माफ करने से आपके साथी के मन में अपराधबोध कम होगा। जिससे, आप दोनों के लिए आगे बढ़ना आसान हो सकेगें।

ना दोहराए पुरानी बातें

अतीत को बार-बार याद करने या उसके बारे में बात करने से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। इसीलिए, पुरानी बातों को दोहराने या उसके लिए साथी को ताना मारने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से आपके रिश्ते में भरोसा नहीं बन सकेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source