अभिषेक बच्चन की ये 5 खूबियां उन्हें बनाती हैं बेस्ट हस्बैंड, जानें क्या है अभिषेक-ऐश्वर्या राय की हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट

ऐश्वर्या ने कई बार मीडिया के सामने कहा है कि उनके पति अभिषेक बच्चन बहुत अच्छे हसबैंड हैं। 5 फरवरी को होता है इस खूबसूरत और ज़िंदादिल एक्टर का जन्मदिन और आज इस मौके पर उन सभी लड़कों को अभिषेक बच्चन से कुछ सीखना चाहिए। अभिषेक बच्चन की वह खूबियां जो उन्हें बनाती हैं बेस्ट हसबैंड।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 5, 2021 8:45 PM IST

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की पहचान है उनका ठहराव और शालीनता से भरपूर व्यवहार और यही वह खूबियां हैं, जिनके कारण लड़कियां उनकी फैन हैं। एक्टर, फिल्ममेकर और एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ अभिषेक बच्चन को एक आदर्श फैमिली मैन माना जाता है। परिवार, माता-पिता, अपनी बेटी और खासकर अपनी पत्नी के लिए अभिषेक हमेशा समय निकालते हैं और उनके साथ परिवार की महत्वपूर्ण गतिविधियों, त्योहारों और अन्य प्रकार जश्न में हिस्सा लेते हैं।

सारी दुनिया के लड़के अभिषेक बच्चन से  रस्क करते हैं क्योंकि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) उनकी पत्नी हैं। वहीं ऐश्वर्या ने कई बार मीडिया के सामने कहा है कि उनके पति अभिषेक बच्चन बहुत अच्छे हसबैंड हैं। 5 फरवरी को होता है इस खूबसूरत और ज़िंदादिल एक्टर का जन्मदिन और आज इस मौके पर सभी लड़कों को अभिषेक बच्चन से कुछ सीखना चाहिए कुछ रिलेशनशिप टिप्स।  यहां पढ़ेंअभिषेक बच्चन की वह खूबियां जो उन्हें बनाती हैं बेस्ट हस्बैंड।

क्यों हैं अभिषेक बच्चन बेस्ट पति?

फैमिली ही है सबकुछ

अभिषेक चाहे जितना भी बिजी हों वे अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिस करते। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ही अपनी प्रोफेशन ज़िंदगी में काफी बड़े मुकाम पर हैं लेकिन ये दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए वक़्त निकालते हैं। पूरा बच्चन परिवार एक छत के ही नीचे रहता है और अभिषेक-ऐश्वर्या घर के हर खास मौके पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए उपस्थित रहते हैं।

बीवी के लिए किया करवा चौथ का व्रत

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए 2018 में करवा चौथ का व्रत किया था। अभिषेक के इस फैसले की ना केवल लोगों ने सराहना की, बल्कि उसके बाद कई पुरूषों ने भी अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ का व्रत रखना शुरू कर दिया।

बीवी के हैं बेस्ट फ्रेंड

इन दोनों खूबसूरत सेलिब्रिटीज़ की शादी 2007 में हुई थी और शादी के एक दशक बाद भी दोनों के बीच अच्छे दोस्तों जैसी समझ और तालमेल है। अभिषेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंडस हैं और खुद अभिषेक बच्चन ने कहा था कि ऐश्वर्या से शादी करने का फैसला सबसे अच्छे फ्रेंड्स से मिलने का रास्ता बना और वे अपनी पत्नी को एक दोस्त की तरह ही सपोर्ट करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

हर हाल में देते हैं साथ

अराध्या बच्चन के जन्म के बाद ऐश्वर्या को फिल्मों में वापसी के लिए अभिषेक बच्चन ने ही प्रोत्साहित किया था। ऐश्वर्या के साथ मिलकर वे अपनी छोटी बिटिया का बहुत ख्याल रखते हैं। ऐश्वर्या ने कई बार स्वीकार किया है कि अभिषेक और वे फिल्मी करियर से जुड़े फैसले आपस में चर्चा करने के बाद ही लेते हैं। फिल्मी गॉसिप्स में अक्सर इस बात के चर्चे होते हैं कि ऐश्वर्या अभिषेक से बड़ी स्टार हैं और अभिषेक बॉलीवुड की सबसे बड़े घरानों में से एक परिवार से आते हैं जो कि इनके रिश्ते के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। लेकिन, इन नकारात्मक बातों को इस कपल ने अपनी ज़िंदगी में कभी अहमियत नहीं दी। दोनों एक-दूसरे को समान और बराबर के दर्ज़े का मानते हैं और एक-दूसरे की उपलब्धियों को अहमियत देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.