
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
रिसर्च में हुआ साफ, ये 3 कारण बनते हैं कपल्स के बीच तलाक की मुख्य वजह
कोरोनावायरस का ये दौर लोगों को सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभावित कर रहा है। रिसर्च बताती है कि लॉकडाउन के चलते कई कपल्स में तलाक हो गया है और कई रिश्तों में अनबन की समस्या हो रही है। जर्नल ऑफ़ सेक्स एंड मैरिटल थेरेपी में प्रकाशित एक शोध में 2371 लोग शामिल थे जिन पर कपल्स के बीच तलाक की मुख्य वजहों को जानने के लिए रिसर्च की गई। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कपल्स के बीच तलाक होने के साइंटिफिक कारण क्या हो सकते हैं।
ज्यादातर कपल्स में तलाक का कारण कम्युनिकेशन गैप होता है। रिसर्च बताती है कि 44 प्रतिशत रिलेशनशिप में डिवोर्स का कारण कम्युनिकेशन गैप होता है। असल में कम्युनिकेशन ही वह चीज होती है जो रिश्तों में प्यार भी लाती है और खटास भी लाती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने पार्टनर के साथ हर मुद्दे पर खुलकर और लंबी बात करें। अपने काम के बारे में, आपकी लाइफ में क्या चल रहा है और आपको अपने रिलेशन को किस दिशा ले जाना चाहिए इस बारे में खुलकर बात करें।
शोधकताओं का दावा है कि रिसर्च में शामिल लगभग 47 प्रतिशत प्रतिभागियों का दावा था कि लो इन्टीमेसी के चलते उनका तलाक हुआ है। किसी रिलेशनशिप में लो इन्टीमेसी की इच्छा किसी एक व्यक्ति को भी हो सकती है और दोनों को भी हो सकती है। हालांकि कई कपल्स ऐसे भी होते हैं जो तलाक तो ले लेते हैं लेकिन समाज के डर से लो इन्टीमेसी को जगजाहिर नहीं करते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि इन्टीमेसी की कमी सिर्फ उम्रदराज कपल में ही नहीं बल्कि युवाओं में भी होती है। जिसका कारण तलाक के रूप में दिख रहा है। इसके पीछे तनाव, खराब खानपान और अनियमित दिनचर्या जैसे कई कारण जिम्मेदार हैं। अगर आपको भी अपने पति के साथ इस तरह की समस्या आ रही है तो खुलकर बात करें और इसका कोई समाधान निकालें। क्योंकि तलाक या अपने रास्ते अलग कर देना कोई सल्यूशन नहीं हो सकता है।
जब कोई कपल ज्वॉइंट फैमिली में रहता है तो उसे फायदों के साथ ही कई चीजों में नुकसान भी झेलना पड़ता है। भारतीय समाज में घर की महिला को घर के कामों के साथ ही अगर वह जॉब करती है तो उसे भी सही तरह से करने की जिम्मेदारी रहती है। घर से बाहर निकलने पर मूड चेंज होता है। लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के चलते कामकाजी महिलाओं को अपने काम के साथ घर का काम और बच्चों की देखभाल करने में वाकई काफी दिक्कत आ रही है। इन सब चीजों को एक साथ करने के दौरान चिड़चिड़ाहट और समय की कमी महसूस होना लाजमी है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि इस स्थिति को हंसते हंसते झेलने में उसे अपने पार्टनर का प्यार, सपोर्ट और सहानुभूति मिले। लेकिन शोध में शामिल करीब 34 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पति से इन तीनों चीजों के अभाव का दावा किया। जिसके चलते उनमें से कुछ महिलाओं ने अपने पति से तलाक ले लिया और कुछ ने दूसरी शादी कर ली। ऐसे में आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए अपने पार्टनर को इन तीनों चीजों में सपोर्ट करें।