Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Jackky Bhagnani Rakul Preet Singh Relationship: आज एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर निमार्ता-अभिनेता जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे रकुल के लिए अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने रकुल प्रीत सिंह के लिए सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। जैकी ने एक खूबसूरत तस्वीर के साथ रकुल को जन्मदिन (Rakul Preet Bithday) की बधाई दी। जैकी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है इसमें दोनों हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आ रहे हैं।
जैकी (Jackky Bhagnani loves Rakul Preet Singh) ने लिखा, 'तुम्हारे बिना, दिन दिन की तरह नहीं लगते। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट भोजन खाने का कोई मजा नहीं है। सबसे खूबसूरत सोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो मेरी दुनिया है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।'
View this post on Instagram
जैकी की इस तस्वीर को रकुल प्रीत ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किया और जैकी के लिए एक प्यार भरा संदेश लिखा। रकुल ने लिखा, 'थैंक्यू माई लव। इस साल आप मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं। मेरे जीवन में रंग बिखेरने के लिए धन्यवाद। मुझे बिना रुके हंसाने के लिए धन्यवाद, आपके होने के लिए धन्यवाद।'
View this post on Instagram
आपको किसी से प्यार है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि अपने प्यार का इजहार कैसे करें। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डायरेक्ट जाकर आई लव यू बोल डालते हैं। ऐसी हिम्मत हर किसी के अंदर नहीं होती है। यदि आपको किसी से मन ही मन में प्यार है, तो इस तरह से करें अपने प्यार का इजहार...
1 जब भी आपकी मुलाकात उनसे हो, तो ऐसा महसूस करवाएं कि वो आपके लिए खास हैं।
2 किसी खास मौके पर ही गिफ्ट दें ये जरूरी नहीं। आप उपहार किसी भी मौके पर दे सकते हैं, जरूरी नहीं कि तोहफा महंगा ही हो।
3 उनकी तारीफ में आप कहें कि हर चीज में मुझे तुम ही नजर आती हो। सोते-जागते बस तुम्हारा ही ख्याल रहता है।
4 यदि आप दूसरे शहर में हैं, तो भी हर दिन संपर्क बनाए रखें। फोन करें, वीडियो कॉल करें, ताकि रिश्ते में प्यार, भावनाओं की कमी ना आए।
5 आप उनसे मिलते हैं, तो प्यार से उनके माथे या हाथों पर किस कर सकते हैं। इससे भी आपका प्यार सामने वाले को नजर आएगा। लेकिन, फिजिकल होने की कोशिश ना करें, इससे बनती बात बिगड़ भी सकती है।