Raksha Bandhan 2021: 22 अगस्‍त को है रक्षा बंधन, पंडित जी से जानिए राखी बांधने का सही समय, ऐसे सजाएं राखी की थाली

साल 2021 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Ka Muhurat) क्‍या है? आइए जानते हैं क्‍या कहते हैं पंडित जी-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 17, 2021 11:52 AM IST

हर त्‍यौहार को मनाने की अपनी मान्‍यता और अपना इतिहास होता है। जिस तरह दीपावली मनाने का कारण श्री राम द्वारा रावण का वध कर 14 साल बाद अयोध्‍या लौटना है और होली का त्‍यौहार मनाने के पीछे भगवान विष्णु द्वारा हिरण्यकश्यप का वध कर होलिका का आग में जलना है उसी तरह रक्षा बंधन के त्‍यौहार का भी अपना इतिहास, अपनी मान्‍यताएं हैं। रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2021) जिसे लोग राखी भी कहते हैं यह भाई-बहन के अटूट रिश्‍ते का प्रतीक है। रक्षा बंधन हिंदू धर्म का एक बड़ा त्‍यौहार है जिसे भारत समेत नेपाल, श्री लंका, मलेशिया और यूएस में भी मनाया जाता है। इस साल 22 अगस्‍त को रक्षा बंधन (Raksha Bandhan is on 22 August) है और इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई जिंदगी भर के लिए अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। हर त्‍यौहार को मनाने का सही समय होता है जिसे हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त कहते हैं। साल 2021 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Ka Muhurat) क्‍या है? राखी की प्‍लेट कैसे सजानी चाहिए? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब और शॉर्ट में ये भी जानेंगे कि रक्षा बंधन का त्‍यौहार मनाने के पीछे क्‍या इतिहास (History Of Raksha Bandhan) है।

Rakshabandhan Recipes 2019 Make these 5 sweet healthy recipes on Raksha Bandhan in Hindi

क्‍यों मनाया जाता है रखा बंधन? (Why Is Rakhta Bandhan Celebrated)

रक्षा बंधन का त्‍यौहार क्‍यों मनाया जाता है इसके जवाब में कोई एक पौराणिक कहानी नहीं है बल्कि कई मान्‍यताएं हैं। ऐसा कहा जाता कि प्राचनी काल में भाई को रक्षासूत्र बांधने से पहले बहनें तुलसी और नीम के वृक्ष को राखी बांधती हैं। पहले लड़कियां उन सभी को राखी बांधती थी जो उनसे रक्षा करने का वादा करता था। ऐसी मान्यता है कि महाभारत में द्रौपदी ने भगवान कृष्ण के हाथों में रक्षा सूत्र बांधा था और बदले में कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा करने का वचन दिया था। इसके अलावा बलि और भगवान विष्‍णु की कहानी भी खूब प्रचलित है।

साल 2021 में रक्षा बंधन का शुभ मुर्हूत क्‍या है? (Auspicious time of Raksha Bandhan)

फरीदाबाद में रहने वाले पंडित जी रमेश शर्मा, जिन्‍होंने ज्‍योतिष शास्‍त्र की पूरी पढ़ाई की है, उनका कहना है कि इस साल 22 अगस्‍त को रक्षा बंधन है और पूरा दिन काफी शुभ है। 22 अगस्‍त को राखी बांधन का समय सुबह 6:15 से शुरू हो जाएगा तो शाम को 5:30 बजे तक रहेगा। पंडित जी कहते हैं कि हर साल शनिदेव की बहन भद्रा, रक्षाबंधनवाले दिन कभी भी काल को अपने वश में कर लेती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार का रक्षाबंधन ग्रहण मुक्‍त रहेगा।

raksha-bandhan-2018

कैसे सजाएं राखी की थाली (How To Decorate Rakhi Plate)

राखी की थाली अच्‍छी तरह से सजाई जानी चाहिए। निम्‍न चीजों को अपनी राखी की थाली में रखें-

  • घी का दीपक
  • राखी
  • मिठाई
  • कुमकुम
  • चंदन
  • चावल
  • अक्षत
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.