
Also Read
Priyanka Chopra Jonas About Long-Distance Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटरनेशनल आर्टिस्ट प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस (American pop singer Nick Jonas) की शादी को 3 साल हो गए हैं। यह कपल कई कारणों से लोगों का फेवरिट है। दोनों की उम्र में जहां 10 साल का अंतर है वहीं इस एज गैप के बावजूद दोनों के बीच तालमेल का लेवल बहुत अच्छा है। इसके अलाव अलग-अलग कल्चरल बैकग्राउंड्स से होने के बाद भी निक और प्रियंका दोनों ने ही एक-दूसरे के परिवार और कल्चर को अच्छी तरह समझा और उसे अपनाया है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बातें पब्लिकली शेयर की हैं। वहीं, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह काफी समय से अपने पति से दूर रह रही हैं और इस डिस्टेंस ने उनकी रिलेशनशिप पर क्या असर डाला इस बारे में भी अभिनेत्री ने खुलकर बात की।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, “यह पूरा एक साल बहुत मुश्किल रहा है। घर और अपनों से दूर रहना एक मुश्किल अनुभव रहा। खासकर, एक ऐसा वर्ष जब आप अपनों से मिलने के लिए उनके पास नहीं जा सकते। मैंने ऐसे वक़्त में मैं बहुत अकेली थी।”
फीमेल फर्स्ट ( femalefirst.co.uk.) की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सालभर पहले एक-दूसरे के साथ समय काफी लम्बा समय साथ बिताया। लेकिन, उससे पहले भी दोनों को क्वारंटाइन में रहना पड़ा था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने प्यार करने वाले लोगों और कपल्स की ज़िंदगी को कठिन बना दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने 'लेडीज फर्स्ट विद लॉरा ब्राउन' नामक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया कि, यह दौर हमारे लिए मुश्किल था लेकिन दूर रहकर भी इस मुश्किल समय को हमने पार कर लिया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में यह कहा गया कि इस पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह और निक जोनस दोनों ही अपने करियर को लेकर बेहद कमिटेड हैं। दोनों अपनी और अपने पार्टनर की पर्सनल लाइफ के साथ-साथ करियर से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को भी अच्छी तरह समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। अपने सिंगल्स और 'बेवॉच' सीरीज के लिए मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हम हर छोटी-बड़ी बात एक-दूसरे से शेयर करते हैं। हम जितना हो सके उतना एक-दूसरे से बातें करते हैं। हम दोनों ही एक-दूसरे की फीलिंग्स और मन की बतों को समझते हैं और हम जो कुछ भी तय करते हैं उसमें हम एक-दूसरे को ही प्राथमिकता देते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि "हमारा अपना करियर है और हम दोनों एक-दूसरे की प्रोफेशनल लाइफ में कभी दखल नहीं देते और ना ही उनके करियर से जुड़े फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।" अभिनेत्री ने कहा कि, हमारे सभी फैसले हम दोनों के लिए होते हैं। हम दोनों ने ही अपने करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और खुद इस मुकाम तक पहुंचे हैं। प्रियंका इस बात की भी सराहना करती हैं कि उनके हस्बैंड निक जोनस ने पिछले एक साल की लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में काफी फ्लेक्सिबल रहे हैं जिससे, उनके रिश्ते को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में बहुत मदद हुई।"